🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय राजपूताना फूड ऑफ वॉरियर्स उत्सव

👤
PDD
👁 18309 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय राजपूताना फूड ऑफ वॉरियर्स उत्सव
9 मई, 2017, कोर्टयार्ड बाय मैरियट के फाइन डायनिंग रेस्टारेंट बेलीफ की शामें गोविंद गट्टा, जोधपुरी मिर्च बड़ा, पनीर के सूले, राजवाड़ी कोफ्ता, बीकानेरी भुजिया, प्याज कचौरी, कलमी बड़े, पापड़ पनीर, कढ़ी और बाजरे की रोटी जैसे अनेक लजीज व्यंजनों की खुश्बू से महकेंगी। मौका होगा 11 से 20 मई तक शाम 7 से रात 11 बजे तक चलने वाला दस दिवसीय राजपूताना फूड ऑफ वॉरियर्स फूड फेस्टीवल।



रविन्दर सिंह पनवार, एक्जीकिटिव शेफ, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल ने इस संबंध में आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि राजस्थान के स्वादिष्ट व्यंजनों का एक लम्बा और समृद्ध इतिहास है जो आज के दौर के फूड लवर्स को भी बहुत पसन्द आता है। खट्टे, मीठे और चटपटे राजस्थानी व्यंजनों में राजस्थान की संस्कृति, परम्पराओं और जीवनशैली की झलक मिलती है जिसे यहां के राजपूत, वैष्णव तथा मारवाड़ी समुदायों ने आगे बढ़ाने और कायम रखने का काम किया है। दाल-बाटी-चूरमा तथा बीकानेरी भुजिया न केवल पूरे भारत बल्कि दुनियाभर में राजस्थान की पहचान माने जाते हैं।



शेफ अमित ने बताया कि वे राजस्थान से आए शेफ्स के साथ मिलकर राजस्थान के परंपरागत वेज एवं नॉनवेज व्यंजनों को मेहमानों के लिए तैयार करेंगे। इन व्यंजनों की लम्बी फेहरिस्त में पनीर राजवाड़ा, जोधपुरी पनीर, मारवाड़ी धनिया मंगोड़ी, चक्की की सब्जी, जयपुरी भिण्डी, लहसुनी पालक सांगरी, सब्ज पंचमेला, केर सांगरी, मलाई प्याज, मिक्स्ड वेजीटेबल खिचड़ी, गट्टे का पुलाव आदि शामिल रहेंगे। वहीं नॉनवेज प्रेमियों के लिए शेखावटी मुर्ग, लाल मांस, बाजरे का सोयता सहित बहुत से व्यंजन सर्व किये जाएंगे। भोजन के दौरान मेहमान बीच-बीच में खट्ठे-मीठे जलजीरे, ठण्डी छाछ और अन्य वेलकम ड्रिंक्स की चुस्कियां भी ले सकेंगे।



भोजन के अंत में मुंह मीठा करने के लिए मेहमानों को घेवर, रबड़ी का मालपुआ, मिश्री मावा और केसरिया खीर सहित ढेर सारी मिठाईयों के ऑप्शन भी उपलब्ध रहेंगे।



Tags :