🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

मध्यप्रदेश की एक और ऐतिहासिक संरचना यूनेस्को विश्व धरोहर श्रेणी में शामिल होगी

👤
DD
👁 18098 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश की एक और ऐतिहासिक संरचना यूनेस्को विश्व धरोहर श्रेणी में शामिल होगी
10 मई 2017, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा है कि प्रदेश की तीन संरचनाएँ विश्व धरोहर श्रेणी में शामिल हैं। जल-संरक्षण और परिवहन की भू-गर्भीय तकनीक पर कार्यरत बुरहानपुर के कुंडी भण्डारा को भी यूनेस्को विश्व धरोहर श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिये। इसके लिये आवश्यक प्रस्ताव भारत शासन को भेजा जा रहा है। श्रीमती चिटनिस मंगलवार को मंत्रालय में बुरहानपुर के ऐतिहासिक महत्व तथा धरोहर संरक्षण के लिये कार्य-योजना निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में आयुक्त पुरातत्व एवं अभिलेखागर अनुपम राजन सहित आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



बैठक में बुरहानपुर में गुरु गोविंद सिंह स्मृति संग्रहालय तथा टैगोर कल्चरल हॉल के निर्माण पर सहमति हुई। बुरहानपुर में हेरिटेज सेल सक्रिय करने और नगर को सिटी म्यूजियम के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र की पुरातत्वीय धरोहर को सामने लाने के लिये ताप्ती नदी घाटी में सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ करने की आवश्यकता भी बतायी गयी। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय बुरहानपुर के धरोहर अध्ययन पर दो फेलोशिप उपलब्ध करायेगा। भोपाल में 15 जुलाई को बुरहानपुर पर केन्द्रित सेमीनार किया जायेगा। साथ ही भारत भवन में बुरहानपुर-डे आयोजित होगा, जिसमें बुरहानपुर क्षेत्र की लोक-कला, गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, साहित्य से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।



प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बुरहानपुर जिला पुरातत्व एवं संस्कृति समिति का गठन किया जायेगा। पुरातत्वीय सर्वेक्षण पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन भी अगले एक माह में होगा।





Tags :