🔴 TRENDING NOW!
सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान

सेना के अधिकारियों ने किया विधान सभा भवन का अवलोकन

👤
PDD
👁 18726 व्यूज
📍 Bhopal
सेना के अधिकारियों ने किया विधान सभा भवन का अवलोकन
12 मई, 2017, भारतीय थल सेना, वायु सेना, भूटान रॉयल आर्मी तथा भूटान रॉयल गार्ड के अधिकारियों ने आज मध्य प्रदेश विधान सभा भवन का अवलोकन किया और विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की। श्री सिंह ने सेना के प्रतिनिधि-मण्डल को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक‍ प्रणाली के तीनों अंग-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन प्रणाली एवं विधि निर्माण संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया।



ज्ञातव्‍य है कि सेना के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु केन्‍द्र सरकार के कृषि, डेयरी, सहकारिता जैसे उपक्रमों में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्‍न महत्वपूर्ण संस्‍थानों की कार्य प्रणाली संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



इस अवसर पर मध्यप्रदेश सहकारी प्रबंध संस्‍थान के संचालक डॉ. ए. के. अष्ठाना, फैकल्टी प्रमुख अमित मुदगल सहित विधान सभा के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Tags :