🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल की चार अंग्रेजी शराब दुकानों पर आबकारी विभाग ने मारा छापा

👤
DD
👁 18622 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल की चार अंग्रेजी शराब दुकानों पर आबकारी विभाग ने मारा छापा
दुकानों पर नहीं मिली गड़बड़ीए आगे भी होगी शराब दुकानों की जांच



12 मई 2017, आबकारी विभाग का शहर के होटल, बार, हुक्का लाउंज और ढाबों में अवैध रूप से बांटी जा रही शराब के खिलाफ अभियान जारी है। विभागीय अमले ने शुक्रवार को अंग्रेजी शराब दुकानों की तरफ रख करते हुए रेंडमली तय की गई चार दुकानों को चैक किया। जांच के दौरान दुकानों में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा कि दुकानदारों ने कहां ओर किस लेवल पर गड़बड़ी की है। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी आरके लाल के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई थी। इन चारों टीमों को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि इन्हें कहां कार्रवाई करनी हैं। जब टीमें रवाना हुई तभी उनकों स्थान बताए गए। टीमें सीहोर नाका, हमीदियाए भारत टाकीज और दस नंबर स्थित अंग्रेजी शराब दुकानों पर औचक जांच करने पहुंची। लाल ने बताया कि जांच के दौरान देखा गया कि दुकानों में बाहर की शराब तो नहीं बेची जा रही हैए बेच नंबर के साथ शराब में मिलावट करके तो नहीं बेचा जा रहा है सहित बिंदुओं पर विस्तृत जांच की गई। जांच में ऐसी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी रोजाना जारी रहेगी।



Tags :