🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

रेत माफियों पर कार्रवाई के चलते रेत की कीमतों में उछाल

👤
DD
👁 18677 व्यूज
📍 Bhopal
रेत माफियों पर कार्रवाई के चलते रेत की कीमतों में उछाल
22 मई 2017, 26 रुपए घनफीट मिलने वाली रेत बिक रही है 33 रुपए घनफीट

रेत के ओव्हर लोडेड ट्रकों पर पिछले 10 दिनों से लगातार कार्रवाई जारी है। इसका परिणाम यह है कि राजधानी में रेत की कीमतों में उछाल आ गया है। 26 रुपए प्रति घनफीट मिलने वाली रेत की कीमतें पिछले दो दिनों में 33 रुपए प्रति घनफ ीट पहुंच गई है। इसका सीधा असर कंस्ट्रक्शन कास्ट पर पकडऩे के साथ-साथ आम जनता की जेब पर भी पड़ रहा है। उन्हें मकान बनाना अब महंगा पड़ रहा है। इधर, दबंग रेत कारोबारियों ने शहर के आसपास बड़ी मात्रा में रेत का स्टॉक कर लिया है। ये लोग अब रेत को मनमाफि क दामों पर बेंच रहे हैं। रेत माफि याओं के आगे खनिज अमला भी असाहय बना हुआ है।



ज्ञात हो कि पिछले 10 दिनों से रेत के अवैध कारोबार पर सख्ती की गई है, इससे बिना रायल्टी के रेत का परिवहन रूकने के साथ साथ ओव्हर लोडेड रेत भरकर लाने वाले ट्रक भी आने बंद हो गए हैं। मालूम हो कि खनिज विभाग व जिला प्रशासन की टीम ने पिछले 10 दिनों में करीब दो दर्जन से ट्रक व डंपरों को पकड़ा है। इसमें 90 प्रतिशत डंपर ओव्हर लोड रेत के पकड़े गए हैं।



रेत के दाम तय करता है सिंडीकेट

इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगते ही रेत निकालने के बाद उसे किस रेट पर बेचा जाएगा, यह रेत माफि या ही तय करते हैं। रेत का अवैध कारोबार करने वालों ने बकायदा एक सिंडीकेट बना रखा है और वे ही दाम तय करते हैं। गत दिनों 700 घनफ ीट रेत आम जनता को 17 से 18 हजार रुपए में मिल रही थी। अब यही रेत 23 से 24 हजार रुपए में पड़ रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक रेत कारोबारी ने बताया कि ओवर लोड आ रहे ट्रकों की वजह से रेत की दरों में कमी रहती है। इन वाहनों पर अगर कुछ दिनों के लिए सख्ती हो जाए तो रेत के भाव सीधे आसमान में पहुंच जाते हैं, जो इस समय हो रहा है।



Tags :