🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

30 घंटे बाद भी नहीं मिला वायुसेना का लापता विमान, बढ़ीं चिंताएं

👤
Admin
👁 18174 व्यूज
📍 1
30 घंटे बाद भी नहीं मिला वायुसेना का लापता विमान, बढ़ीं चिंताएं
भारतीय वायुसेना के 29 लोगों को ले जा रहे एएन32 विमान के लापता होने के बाद से उसका कोई पता नहीं लगने के कारण चिंताएं बढ़ रही हैं जबकि पता लगाने वाले दलों ने बंगाल की खाड़ी में आज अपने प्रयास तेज कर दिये। हालांकि बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम एक अड़चन बन सकता है।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज सुबह यहां पहुंचे तथा उन्होंने करीब दो घंटे तक हवाई दौरा किया। नौसेना एवं तटरक्षक बल की पनडुब्बियों सहित 18 पोत तथा आठ विमान लापता विमान को ढूंढने के लिए लगाये गये हैं। भारतीय वायुसेना का रूस में निर्मित यह विमान ताम्बरम वायुसेना ठिकाने से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद लापता हो गया। इसका अंतिम रेडियो सम्पर्क उड़ान भरने के 16 मिनट बाद सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर हुआ था।अधिकारियों के लिए चिंताएं बढ़ती जा रही हैं क्योंकि समय बीतता जा रहा है तथा अभियान से अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला। विमान लापता होने की खबर मिलने के कुछ ही समय बाद यह अभियान शुरू कर दिया गया था। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर ने इस अभियान की स्वयं समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि यदि इस उद्देश्य के लिए अधिक संसाधनों की जरूरत है तो उन्हें इस काम में लगाया जा सकता है। रक्षा मंत्री को उन कठिन परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया गया जिनमें पिछले 24 घंटे में यह अभियान चलाया जा रहा है।



Tags :