🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में रोजाना परोसी जा रहीं स्वादिष्ट मैंगो डिशेज

👤
PDD
👁 18653 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में रोजाना परोसी जा रहीं स्वादिष्ट मैंगो डिशेज
24 मई, 2017, गर्मियों का मौसम मस्ती का मौसम होता है क्योंकि ये फलों के राजा आम का मौसम होता है। इस मौसम में जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे वैसे आमों के प्रति दीवानगी बढ़ती जाती है। आमों के शौकीनों के लिए इन दिन कोर्टयार्ड बाय मैरियट के एक्लेयर-द लाउंज में मार्वलस मैंगो डॉट कॉम एक्लेयर एडीशन नामक मैंगो फेस्टीवल चल रहा है। 15 मई से 15 जून तक सुबह 11 से रात 11 बजे तक चलने वाले इस समर स्पेशल फेस्टीवल में आम से बनी ढेरों लजीज डिशेज यहां आने वाले मेहमानों को परोसी जा रही हैं।



इस संबंध में कोर्टयार्ड बाय मैरियट के पेस्ट्री शेफ विवेक रेड्डी ने बताया कि इन दिनों आमों की बहार आई हुई है। हम सभी आमों को आईस्क्रीम, मिल्कशेक तथा फालूदा आदि रूप में खाना पसंद करते हैं। शहरवासी आमों से बनी खास डिशेज का इन गर्मियों में मजा ले सकें, इस बात को ध्यान में रखकर एक्लेयर में एक महीने लंबा मार्वलस मैंगो डॉट कॉम एक्लेयर एडीशन नामक मैंगो फेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टीवल में ताजा कटे आमों की मैंगो चीसकेक विद ब्लूबेरी जेली, मैंगो कोकोनट टोपियाका, मैंगो चिया सीड, मैंगो सलाद केक सहित अनेकों वैरायटी में सर्व की जा रही हैं।



फेस्टीवल के दौरान शेफ रेड्डी अपने लंबे अनुभव के दौरान सीखी गईं ऐसी-ऐसी मैंगो डिशेज पेश कर रहे हैं जिनको खाने वाले आश्चर्यचकित हो रहे हैं। मार्वलस मैंगो डॉट कॉम एक्लेयर एडीशन के लिए शेफ आमों की जिन खास वैरायटियों का इस्तेमाल वे कर रहे हैं उनमें अल्फांजो, सफेदा, केसरी, चौसा और सिंदूरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। केवल आमों से बनी स्पेशल डिशेज से लेकर आम के काम्बीनेशन से बने अन्य व्यंजन भी इस दौरान चखने को मिल रहे हैं।



शेफ विवेक रेड्डी ने बताया कि आम स्वादिष्ट होने के साथ साथ जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिनका गर्मियों के मौसम में सेवन स्वास्थ्यकर होता है।



Tags :