🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

बेवॉच गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की 'हॉट टब'

👤
DD
👁 19382 व्यूज
📍 Mumbai
बेवॉच गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की 'हॉट टब'
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हॉट टब में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं।



बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हॉट टब में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। प्रियंका इससे पहले भी बीच पर कई बिकिनी पिक्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने मियामी बीच से बिकिनी में कई तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म बेवॉच के को-स्टार्स संग मस्ती करती नजर आ रही थीं। गौरतलब है कि बेवॉच प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले वह अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के दो सीजन्स में काम कर चुकी हैं और वह इसकी तीसरी कड़ी के लिए भी शूटिंग करेंगी। भारत में उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच 2 जून को रिलीज होगी।



बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' अमेरिका में 25 मई को रिलीज की जा चुकी है। हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स ने बेवॉच को बहुत अच्छा तो नहीं बताया है मगर प्रियंका के काम की काफी तारीफ की गई है। इस फिल्म में प्रियंका ने एक निगेटिव भूमिका निभाई है। हाल ही में प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसले में जेम्स कॉर्डन के टॉक शो 'द लेट लेट शो' में पहुंची थीं। उनके साथ फिल्म के बाकी एक्टर्स भी शो में गए हुए थे। शो के होस्ट जेम्स कॉर्डन ने इन सबके साथ खूब सारे मजेदार सवाल-जवाब किए। शो पर फिल्म को लेकर ढेर सारी बातें हुईं और एक्टर्स ने फिल्म से जुड़े मजेदार वाकयों को जेम्स के साथ शेयर किया। इसके साथ ही साथ जेम्स ने इन एक्टर्स के निजी जीवन से जुड़े भी कुछ सवाल पूछे।



जेम्स ने प्रियंका से पूछा कि आपको फ्लाइट में सबसे बुरी बात क्या लगती है। दरअसल प्रियंका को पिछले दिनों बेवॉच फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई और न्यूयॉर्क के बीच कई बार फ्लाइट में सफर करना पड़ा। प्रियंका ने कहा, "फ्लाइट में जब मेरे पास बैठा कोई शख्स अपने फोन पर जोर-जोर से लंबी-लंबी बातें कर रहा होता है तो मुझे इससे बहुत चिढ़ होती है। दरअसल कई बार फ्लाइट में मैं थकी हुई होती हूं और मैं थोड़ा आराम करना चाहती हूं। लेकिन किसी के फोन पर जोर-जोर से बात करने पर इसमें खलल पड़ता है।"

Tags :