🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

नर्मदा नदी किनारे बनेंगे 22 लाख व 20 लाख रुपये लागत के शवदाह गृह

👤
DD
👁 19887 व्यूज
📍 Bhopal
नर्मदा नदी किनारे बनेंगे 22 लाख व 20 लाख रुपये लागत के शवदाह गृह
1 जून 2017, संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भेजी डिजाईन, तकनीकी स्वीकृति लेने की जरुरत नहीं होगी

नर्मदा नदी किनारे खुले में शवों का अंतिम संस्कार करने की प्रथा पर विराम लगाने के लिये राज्य सरकार ने संबंधित जिला कलेक्टरों को नर्मदा नदी किनारे दो तरह के शवदाह गृह यानी शांतिधाम बनाने की डिजाईन जारी कर दी है तथा वे बिना तकनीकी स्वीकृति लिये सीधे बनवा सकेंगे।



नर्मदा नदी किनारे टाईप वन शवदाह गृह निर्माण के अंतर्गत दस हजार की न्यूनतम आबादी वाले क्षेत्र में न्यूनतम साढ़े सात हजार वर्गमीटर में 22 लाख रुपये की लागत से शांतिधाम बन सकेगा। इसमें 9.5 गुणित 7 मीटर के विश्राम स्थल हेतु साढ़े चार लाख रुपये, 6 गुणित 9 मीटर की दो यूनिट (4 शवों हेतु) शवदाह गृह हेतु 4 लाख 90 हजार रुपये, 5.4 गुणित 3.6 मीटर के मुंडन संस्कार चबुतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, 1.50 गुणित 2.25 मीटर के शव विश्राम चबुतरा निर्माण हेतु 20 हजार रुपये, 4 गुणित 7 मीटर के कार्यालय सह काष्ठ भण्डार निर्माण हेतु 2 लाख रुपये, प्रसाधन व्यवस्था के अंतर्गत 1.2 मीटर गुणित 1.2 मीटर का एक नग शौचालय, 3 नग मूत्रालय एवं 3 हजार लीटर की पानी की टंकी बनाने हेतु डेढ़ लाख रुपये, स्थल विकास-फेंसिंग-वृक्षारोपण एवं आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, 6 मीटर चौड़ा 4.50 मीटर ऊंचा आरसीसी गेट निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, हैण्डपम्प/ट्यूबवेल मेटर सहित लगाने हेतु 1 लाख 90 हजार रुपये तथा सोलर लाईट व्यवस्था हेतु एक लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार टाईप टु शवदाह निर्माण के अंतर्गत न्यूनतम 8 हजार की आबादी में न्यूनतम 5 हजार वर्ग मीटर में 20 लाख रुपये की कुल लागत से शांतिधाम बन सकेगा। इसमें बाकी लागत टाईप वन के शांतिधाम की तरह ही होगी परन्तु स्थल विकास-फेंसिंग-वृक्षारोपण एवं आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु लागत 5 लाख रुपये के बजाये 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है।



नर्मदा नदी के किनारे आने वाले गांवों की जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि वे जिले के कलेक्टर से विचार-विमर्श कर उक्त दो टाईप के शांतिधाम बनाने की आवश्यक्ता का आकलन कर प्रस्ताव विकास आयुक्त कार्यालय को भेजें। यदि शांतिधाम निर्माण हेतु दी गई डिजाईन में जो निर्माण कार्य दिये गये हैं, उनसे अधिक कार्य कराये जाने की आवश्यक्ता है तो क्षेत्रीय विधायक/सांसद/जिला पंचायत/जनपद पंचायत के सदस्य के विकल्प पर उपलब्ध धनराशि अथवा निजी सहयोग से अतिरिक्त कार्य कराये जाने पर कोई बंधन नहीं होगा।





- डॉ नवीन जोशी

Tags :