🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिटेन में चरमपंथी हमले

👤
DD
👁 20175 व्यूज
📍 New Delhi
ब्रिटेन में चरमपंथी हमले
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पुलिस हमले की तीन अलग अलग घटनाओं से निबट रही है. लंदन ब्रिज पर वैन लोगों पर चढ़ा दी गई है. बरो हाईस्ट्रीट पर चाकूबाज़ी हुई है जबकि वॉक्सहॉल में भी घटना हुई है.



पुलिस ने इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है. कई लोग घायल हुए हैं. ब्रितानी प्रधानमंत्री ने इन घटनाओं को संभावित आतंकवादी हमला कहा है.



ताज़ा घटना के बारे में ख़ुफ़िया एजेंसियों के पास कोई इनपुट नहीं था. ये घटना अचानक हुई है और एजेंसियों के पास ऐसी कोई जानकारी या संकेत नहीं थे कि ऐसा कुछ होने वाला है. ब्रिटेन में बीते तीन महीनों में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने ब्रिटेन में सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है.



वेस्टमिंस्टर हमला

मार्च में वेस्टमिंस्टर में लोगों पर कार चढ़ाए जाने और उसके बाद चाकूबाज़ी की घटना में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए थे.

22 मार्च को लंदन में पेलेस ऑफ़ वेस्टमिंस्टर के पास 52 वर्षीय ब्रितानी नागरिक ख़ालिद मसूद ने पैदल चल रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी. इसमें चार लोग मारे गए थे और क़रीब पचास ज़ख्मी हुए थे.

इसके बाद मसूद ने पास ही खड़े एक निहत्थे पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. बाद में पुलिस ने मसूद को गोल मार दी थी और उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई थी.











मैनचेस्टर आत्मघाती हमला



22 मई को मैनचेस्टर में अमरीकी पॉप गायिका एड्रियाना ग्रैंड के कंसर्ट के बाद मैनचेस्टर एरिना के मुख्य द्वार पर आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी.

ये हमला 22 वर्षीय सलमान आब्दी ने किया था जो लीबियाई मूल का ब्रितानी मुस्लिम था. इस हमले में 116 लोग घायल हुए थे जिनमें से कई अभी भी अस्पताल में हैं.





Source: BBC News
Tags :