🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

अफगानिस्तान के काबुल में सुसाइड ब्लास्ट, 80 की मौत, 231 घायल

👤
Admin
👁 18634 व्यूज
📍 1
अफगानिस्तान के काबुल में सुसाइड ब्लास्ट, 80 की मौत, 231 घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हजारा शियाओं के एक विशाल प्रदर्शन के दौरान हुए दो बम धमाकों में कम से कम 80 लोग मारे गए और 231 अन्य घायल हो गये। अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अफगानिस्तान की राजधानी में आईएस का यह पहला बड़ा हमला है।

शिया-सुन्नी सौहार्द के लिए मशहूर इस देश में पंथिक कलह के बीज बोने के इरादे से ये धमाके उस समय किये गये जब बड़ी संख्या में हजारा शिया समुदाय के लोग करोड़ों डॉलर की लागत से बिछायी जा रही बिजली की लाइन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गृहमंत्रालय ने एक बयान में कहा, हमले में 80 लोग शहीद हुए हैं और 231 अन्य घायल हुए हैं।

बयान में कहा गया है, प्राथमिक सूचना के आधार पर हमला तीन आत्मघाती हमलावरों ने किया, तीसरे हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों के कारण शहर के अस्पतालों में जगह नहीं है। रक्त की कमी की खबरें मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर रक्तदान करने की अपील की जा रही है।



आईएस से कहीं ज्यादा मजबूत आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस हमले में कोई भी हाथ होने से इनकार किया है। इस्लामिक स्टेट ने उससे जुड़ी संवाद समिति अमाक पर बयान जारी कर हमलों की जिम्मेदारी ली है और इसे शियाओं पर हमला बताया है। अमाक ने लिखा है, काबुल में शियाओं की भीड़ में इस्लामिक स्टेट के दो लड़ाकों ने अपने विस्फोट बेल्ट में धमाका किया।

अफगानिस्तान की मुख्य खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने कहा कि हमले का सरगना अशांत अचिन जिले के नांगरहार का आईएस कमांडर अबुल अली है। गौरतलब है कि अभी तक नांगरहार में सीमित आईएस के लिए यह हमला बहुत महत्वपूर्ण है। हजारा समुदाय की ओर से किए जा रहे एक प्रदर्शन के दौरान यह हमला हुआ। इस समुदाय की मांग है कि एक अहम क्षेत्रीय बिजली लाइन उनके गृह प्रांत से होकर गुजरे।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक बयान जारी कर धमाके की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह नरसंहार से बहुत दुखी हैं और मरने वालों में सुरक्षा बलों के कर्मी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन ने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन अफगानिस्तान के हर नागरिक का अधिकार है लेकिन आतकंवादी उस प्रदर्शन में घुसे और विस्फोट किए, जिनमें सुरक्षा बलों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शहीद और घायल हुए।
Tags :