🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

शांति बहाली के लिए कल से उपवास करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
DD
👁 18509 व्यूज
📍 Bhopal
शांति बहाली के लिए कल से उपवास करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
9 जून 2017, किसान आंदोलन के एक हफ्ते बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति बहाली के लिए उपवास करने का ऐलान किया है. शिवराज शनिवार की सुबह 11 बजे से भोपाल के दशहरा ग्राउंड उपवास करेंगे. वहीं किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के 18 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शुक्रवार को मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान 4 जगहों से हिंसा की खबरें सामने आईं, वहीं हालात को काबू में करने के लिए RAF की 2 और टुकड़ियां भेजी गई हैं.



मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आंदोलनकारी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है. शिवराज ने कहा, किसानों से बातचीत के लिए सरकार तैयार है और सभी रास्ते खुले हैं. शांति बहाली के लिए सभी कोशिशे की जा रही हैं.' उन्होंने एक बार फिर इस आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश की बात की, और कहा कि दोषियों से किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. क्योंकि प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया गया और उनके हाथों में पत्थर थमाए गए.



दरअसल मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान मंगलवार को पुलिस फायरिंग में पांच किसानों के मारे जाने के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में भड़की हिंसा और आगजनी के बीच विपक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरने में जुटा है. जबकि शिवराज लगातार शांति बनाये रखने की अपील कर रहे हैं. शिवराज ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान से लिए उनसे बातचीत करने के लिये हमेशा तैयार है.



इससे पहले हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा था, 'राज्य सरकार किसानों की सरकार है, जनता की सरकार है, वह हमेशा जनता और किसानों के लिए काम करते रहेंगे.' उन्होंने कहा था कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.



शिवराज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ अराजक तत्व प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं, उनसे हम सख्ती से निपटेंगे. चौहान ने किसानों से आग्रह किया है कि अराजक तत्वों के मनसूबे कभी कामयाब नहीं होने दें, शांति बहाली में सहयोग दें. उन्होंने किसानों से अपील की कि मिल-जुलकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं.









Tags :