🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राजधानी भोपाल पहुंची किसान आंदोलन की आग

👤
DD
👁 18329 व्यूज
📍 Bhopal
राजधानी भोपाल पहुंची किसान आंदोलन की आग
9 जून 2017, इंदौर-भोपाल हाइवे पर किसानों का कब्जा, लगा रहा जाम

कई वाहनों को किया आग के हवाले, स्कूली बसों में तोड़ फोड़

पुलिस ने की हवाई फायरिंग, लाठी चार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले

शहर में बंद कराए गए बाजार



मंदसौर में 6 किसानों की मौत के बाद उग्र हुआ किसान आंदोलन की आग शुक्रवार को राजधानी पहुंच गई। किसानों ने भोपाल जिले के फंदा ब्लाक में इंदौर-भोपाल हाइवे जाम कर दिया। किसानों ने ट्रकों में आग लगाई। स्कूली बसों में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही खजूरी सड़क थाने में वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आंदोलनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। इधर, भोपाल शहर में 10, 11 नंबर बाजार को किसानों ने बंद कराया।



पूर्व घोषणा के अनुसार इंदौर-भोपाल हाइवे पर ग्राम फंदा के पास सुबह से ही किसानों का आना शुरू हो गया। शुरूआत में सड़क पर किसान धरने पर बैठककर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों और किसान नेताओं को सड़क से हटाने की कोशिश की, जिसके बाद किसान उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस और किसान आमने-सामने थे। इस दौरान उग्र भीड़ ने सिलेन्डर से भरे ट्रक में आग लगा दी। भीड़ को उग्र देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, इसके बावजूद भी भीड़ काबू में नहीं आई और वहां से गुजर रही स्कूली बसों में तोड़-फोड़ की गई। इस दौरान इंदौर-भोपाल हाइवे जाम रहा। वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। देर शाम तक भोपाल-इंदौर हाइवे पर जाम लगा रहा और फंदा के आस-पास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। पुलिस ने लगभग सौ से अधिक आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीहोर और भोपाल की ओर आ रहे वाहनों को भोपाल और सीहोर नाके पर रोका गया। आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने भोपाल के वाहनों को बिलकिसगंज होते हुए इंदौर रवाना किया। इसी तरह सीहोर से भी बिलकिसगंज होकर वाहन भोपाल आए।



Tags :