🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आएगी नापतौल विभाग की 14 सेवाएं

👤
DD
👁 16396 व्यूज
📍 Bhopal
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आएगी नापतौल विभाग की 14 सेवाएं
एलपीजी प्लांट एवं सीएनजी गैस और पेट्रोल पम्प की मशीनों का कैलिब्रेशन और वेरीफिकेशन के लिए अब नापतौल विभाग का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। लोक सेवा केन्द्र द्वारा अपनी मशीनों या प्लांट के वेरीफिकेशन या रि-वेरीफिकेशन के लिए आवेदन करने के बाद 15 दिन में वेरीफिकेशन पूरा हो जाएगा। नापतौल विभाग की 14 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में लाई जा रही है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के मंत्री व पीएस के बीच एक बैठक भी हो चुकी है। इसमें इन 14 सेवाओं को ई-गवर्नेंस के दायरे में लाने की मंजूरी भी दे दी गई है। हालांकि इन सभी सेवाओं की फीस अभी तक तय नहीं की गई है।



तौल कांटा, बांट, माप आदि के भी होंगे वेरीफि केशन

तौल कांटा, बांट और माप के लिए नापतौल विभाग शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में जगह -जगह कैम्प लगाकर उनका वेरीफि केशन और रि-वेरीफि केशन करता था। अब इससे छुटकारा मिलेगी। वह यह शिविर नहीं लगाएगा, बल्कि अब दुकानदारों को स्वयं ही अपने तौल कांटों, बांट व माप का ऑनलाइन आवेदन कर वेरीफि केशन कराना होगा । जांच में यदि उपकरण वेरीफाइड नहीं मिले तो कार्रवाई तय है। जहां तगड़ा जुर्माना तो होगा ही अपने उपकरण भी दुकानदार को सत्यापित कराने होंगे। ऑटो मीटर के वेरीफि केशन व रि-वेरीफि केशन को भी लोक सेवा केंद्र के दायरे में लाया गया है, ताकि ऑटो रिक्शा चालक अपने अनुसार दिन व समय का चयन कर ऑटो के मीटर का सत्यापन करा सकें। नापतौल निरीक्षक को इन सभी सेवाओं का निराकरण 7 दिन के भीतर ही करके देना होगा ।
Tags :