🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र 17 जुलाई से

👤
PDD
👁 18574 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र 17 जुलाई से
मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बारह दिवसीय पावस सत्र सोमवार, 17 जुलाई सेआंरभ होकर शुक्रवार, 28 जुलाई, 2017 तक चलेगा। राज्यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी की गई।



विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार बारह दिवसीय सत्र में सदन की 10 बैठक होंगी जिसमें शासकीय विधि विषयक कार्य संपादित किए जाएंगे।



इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 28 जून तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 6 जुलाई, 2017 तक प्राप्त की जायेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण तथा नियम 267-क के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 11 जुलाई, 2017 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी।

उल्‍लेखनीय है कि चतुर्दश विधान सभा का यह चतुर्दश सत्र होगा।
Tags :