🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

पाकिस्तान में खतरा, भारतीय राजनयिकों के बच्चों को केंद्र ने वापस बुलाया!

👤
Admin
👁 18147 व्यूज
📍 1
पाकिस्तान में खतरा, भारतीय राजनयिकों के बच्चों को केंद्र ने वापस बुलाया!
पाकिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते भारत सरकार सजग हो गई है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास में रह रहे अपने अधिकारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अधिकारियों से कहा गया है कि वे अफसर जिनके बच्चे पाकिस्तान में पढ़ते हैं, वे उनकी स्कूली शिक्षा पाकिस्तान से बाहर कराएं। विदेश मंत्रालय की इस सलाह के बाद लगभग 60 बच्चे स्वदेश लौटने की तैयारी रहे हैं।

माना जा रहा है कि भारतीय दूतावास के ऐसे अधिकारी जिनके बच्चे पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें विदेश मंत्रालय ने वहां की सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए ही ऐसा फैसला लिया है। ऐसे अधिकारियों को इसी शैक्षिक सत्र से अपने बच्चों की स्कूली पढ़ाई पाकिस्तान के बाहर कराने की सलाह दी गई है।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। सभी देश अपने राजनयिक मिशनों से संबंधित नीतियों की समीक्षा करते हैं। फिर समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेते हैं। अपने बच्चों को पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाने वाले राजनयिकों को ऐहतियातन यह सलाह दी गई है।
Tags :