🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

जीएसटी से पहले, सेल की बाढ़, डिस्काउंट भी भरमार

👤
DD
👁 20035 व्यूज
📍 Bhopal
जीएसटी से पहले, सेल की बाढ़, डिस्काउंट भी भरमार
नया गुड्स ऐंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) 1 जुलाई से लागू होना है. जीएसटी लागू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं इस बीच न सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर बल्कि बाज़ार में रिटेल स्टोर्स में भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एसेसरीज़, कपड़ों और जूतों में डिस्काउन्ट और सेल की बाढ़ आ गई है.



दुकानदार एक जुलाई से पहले उन उत्पादों के स्टॉक पर अपने मार्जिन को कम कर रहे हैं जिन पर एक जुलाई के बाद टैक्स बढ़ने की उम्मीद है.



इसके अलावा कीमतों में भारी छूट की एक वजह ये भी है कि जीएसटी लागू होने के बाद मौजूदा स्टॉक पर कागज़ी कार्यवाही भी बढ़ेगी.

एयर कंडिशनर जैसे कई उत्पादों पर 10 से 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है तो कपड़ों पर कई जगह 50 प्रतिशत की छूट देखी गई है.



इस हफ्ते ऑनलाइन बाज़ार पेटीएम मॉल पर तीन दिन की प्री जीएसटी क्लियरेंस सेल में करीब छह हज़ार रिटेलरों ने पांच सौ ब्रांड्स के उत्पाद बेचे हैं.



नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से कहा की जीएसटी लागू करने की तारीख को टालकर एक सितंबर कर दिया जाए.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि एयरलाइन कंपनियों के ग्लोबल टिकिटिंग सिस्टम में बदलाव में वक्त लगेगा.



इससे पहले एयर इंडिया समेत कई घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने नई कर व्यवस्था के तहत काम शुरू करने के लिए असमर्थता जताई थी.



उद्योग जगत ने जीएसटी परिषद के इस फैसले का स्वागत किया क्योंकि यह खास तौर से, SME सेक्टर यानी सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों के लिए फायदेमंद है. सीबीईसी ने ट्वीट करके कहा- काउंसिल द्वारा जिन वस्तुओं के दाम कम किए गए हैं उनमें से महत्वपूर्ण वस्तुओं की सूची में हैं- स्कूल बैक, एक्सरसाइज बुक्स. पढ़ेगा इंडिया तो बढे़गा इंडिया!

















Tags :