🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल की करोंद मंडी में खरीदी गई प्याज जाएगी सतना

👤
DD
👁 19419 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल की करोंद मंडी में खरीदी गई प्याज जाएगी सतना
16 जून 2017, राजधानी भोपाल के करोंद मंडी परिसर में सोसायटी द्वारा किसानों से खरीदी जा रही प्याज को समर्थन मूल्य पर 50 हजार क्विंटल प्याज का पहला रैक 7 हजार क्विंटल शनिवार को सतना भेजी जाएगी। बड़ी मात्रा में शासन खरीदी जा रही प्याज का शीघ्रता से परिवहन करने की तैयारी में जुट गया है, जिससे बारिश में प्याज को खराब होने से बचाया जा सके। ज्ञात हो कि प्याज की खरीदी 30 जून तक की जानी है। 30 जून तक प्याज खरीदी का आंकड़ा 70 हजार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।



29 जिलों की पीडीएस दुकानों से बिकेगी 22 जिलों में खरीदी गई प्याज

रजधानी सहित जिन 22 जिलों में समर्थन मूल्य पर मार्कफेड द्वारा प्याज खरीदी जा रही है। इन जिलों के पीडीएस कार्डधारियों को इस प्याज का लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि इन्हें बाजार से ही प्याज लेना होगा। प्याज की सप्लाई उन जिलों में की जाएगी, जहां प्याज की आवक नाम मात्र की है। ऐसे प्रदेश में लगभग 29 जिले हैं। यहां प्याज की सप्लाई कर पीडीएस दुकानों से इसका वितरण कार्डधारियों को कराया जाएगा। कार्डधारियों को दो रुपये किलो के हिसाब से 10 से 50 किलो प्याज तक का वितरण किया जाएगा।

इनका कहना है ।

भोपाल में शुक्रवार तक 50 हजार क्विंटल प्याज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। शनिवार से प्याज का परिवहन शुरू हो जाएगा।



-विनय पटैरिया, मंडी सचिव करोंद
Tags :