🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

कांग्रेसजनों ने 'योग दिवस' पर 'शवासन' कर मृत किसानों को दी श्रद्धांजलि

👤
PDD
👁 18330 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेसजनों ने 'योग दिवस' पर 'शवासन' कर मृत किसानों को दी श्रद्धांजलि
21 जून 2017, मंदसौर में पुलिस द्वारा किसानों पर गोलीचालन से हुई किसानों की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के आव्हान पर आज प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस इकाईयों ने "योग दिवस" पर "शवासन" (योग) कर मृत किसानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।



मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर के समक्ष हुआ, जिसमें योग शिक्षक पवन गुरू ने उपस्थित कांग्रेसजनों को 'योग' कराया। "योग" कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, महामंत्री पी.सी. शर्मा, वीरसिंह यादव, डॉ. शशि राजपूत, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कैलाश मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अशोक जैन भाभा, प्रवक्तागण रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, श्रीमती विभा पटेल, त्रिलोक दीपानी, दुर्गेश शर्मा, संगीता शर्मा, सचिव लोकमन कुशवाहा, मनोज शुक्ला, नरेन्द्र त्रिपाठी, शाहवर आलम, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, मिर्जा नूर बेग, गन्नू तिवारी, महेश साहू, रविशंकर पांडे, रामराज तिवारी, राम पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।



संगठन प्रभारी महामंत्री श्री द्विवेदी ने बताया कि मंदसौर में पुलिस की गोली के शिकार मृत किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी जिला इकाईयों में योग (शवासन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला/ ब्लाक/ पंचायत स्तर के पार्टी पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, अभा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।



Tags :