🔴 TRENDING NOW!
सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत पेंटागन ने UFO फाइलें अब क्यों खोलीं? आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: रक्षा मंत्रालय ने 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की सीएम डॉ. मोहन साइंस-टेक्नोलॉजी पर 5 साल में खर्च करेंगे 492 करोड़, कांग्रेस के शासनकाल में बजट था 6 करोड़

रणवीर को बेस्ट एक्टर और दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

👤
Admin
👁 19192 व्यूज
📍 1
रणवीर को बेस्ट एक्टर और दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड


नई दिल्ली: स्पेन में आयोजित किए गए \'आईफा अवॉर्ड्स 2016\' के 17वें एडिशन में दीपिका पादुकोण को फिल्म \'पिकू\' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। सलमान खान द्वारा अभिनीत और कबीर खान द्वारा निर्देशित \'बजरंगी भाईजान\' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फिल्म \'बाजीराव मस्तानी\' के लिए रणवीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।



\'बाजीराव मस्तानी\' बड़ी विजेता रही। भंसाली और रणवीर को मिले पुरस्कारों के अलावा इसे सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी (सुदीप चटर्जी), सर्वश्रेष्ठ प्रोडेक्शन डिजाइन (सलोनी धतरक, श्रीराम अयंगर, सुजीत सावंत), \'पिंगा\' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (रेमो डिसूजा), सर्वश्रेष्ठ एक्शन (श्याम कौशल) और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन (बिश्वदीप चटर्जी एवं निहार रंजल सामल)का पुरस्कार जीता।



\'मसान\' के लिए अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेदनेकर को \'दम लगाके हईशा\' के लिए पुरस्कृत किया गया। जोड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड \'हीरो\' की जोड़ी सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को मिला। सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण एवं टाइगर श्रॉफ ने अपनी परफॉर्मेस से समारोह की शोभा और बढ़ा दी।



आइए, डालते हैं एक नजर अवॉर्ड पर-

बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)

बेस्ट एक्टर : रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट फिल्म : बजरंगी भाईजान

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)

बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड : सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो)

वुमेन ऑफ़ द ईयर : प्रियंका चोपड़ा

बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी (पीकू)

बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार (एनएच-10)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)

बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मोनाली ठाकुर (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : पपोन (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)

बेस्ट लिरिक्स : वरुण ग्रोवर : (दम लगा के हईसा)

बेस्ट स्क्रीनप्ले : कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट एडिटिंग : ए. श्रीकर प्रसाद (तलवार)
Tags :