×

अंतरराष्ट्रीय मॉडल नेन्स ने जीता मिस इंडिया कांटिनेंट - 2017 का ख़िताब

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: Bhopal                                                👤By: PDD                                                                Views: 20175

बॉलीवुड निर्देशक संजीव त्रिगुणायत सम्मानित हुए द बॉलीवुड ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित

अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा मिस इंडिया कांटिनेंट - 2017 की फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने भारत अमरीका मैत्री और तिब्बत की आजादी के सन्देश के साथ हाथों में पोस्टर लेकर कालीबाड़ी शिमला हिमाचल प्रदेश में जनजागरण किया| अलग अलग प्रांतो से आयी मिस इंडिया की प्रतिभागिओं में अंतर्राष्ट्रीय मॉडल नेन्स सिंह २५ वर्षीया ने अपनी प्रतिभा के दम पर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस इंडिया कांटिनेंट २०१७ का किताब अपने नाम किया| दूसरे स्थान पर मंडी हिमाचल प्रदेश की miss जूही राजपूत रही तथा तृतीया स्थान का ख़िताब शिमला हिमाचल प्रदेश की ईशा नेगी ने अपने नाम किया| इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश की सिमरन (मिस इंडिया कांटिनेंट हिमालयन रीजन), Kinnaur हिमाचल की चेल्सी (मिस इंडिया कांटिनेंट नार्थ इंडिया रीजन), किन्नौर की विजयलक्ष्मी (मिस इंडिया कांटिनेंट हिमाचल प्रदेश), पंजाब की निशा (मिस इंडिया कांटिनेंट - पंजाब), महाराष्ट्र चंद्रपुर से आयी आलिया खान (मिस इंडिया कांटिनेंट - महाराष्ट्र ), रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रियंका कांत (मिस इंडिया कांटिनेंट - छत्तीसगढ़ ), जया चतुर्वेदी (मिस सेंट्रल इंडिया - 2017) ने ये ख़िताब अपने नाम किये|



इस प्रतियोगिता के दौरान ही ३ युवाओं का चयन किया गया जिसमे बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के राहुल कुमार को मिस्टर इंडिया कांटिनेंट - २०१७ का विजेता, हिमाचल के ही हितेश कुमार को मिस्टर इंडिया कांटिनेंट - हिमालय रीजन, और हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नारायण शर्मा को मिस्टर इंडिया कांटिनेंट पंजाब स्टेट का विजेता घोषित किया गया| इसी क्रम में मिसिस इंडिया कांटिनेंट - २०१७ चयन कर श्रीमती विजेता राजपूत को विजेता घोषित किया गया|



जूरी मेंबर में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर सनीव त्रिगुणायत, इवेंट डायरेक्टर मिस नेहा चौधरी (मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया २०१७), मिस डोलमा शेरपा (मिस हिमालय 2015), विमल कुमार शर्मा (मिस्टर हिमालय 2015) उपस्तिथ थे|



इस प्रतियोगिता की इवेंट डायरेक्टर नेहा चौधरी (मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया -2017) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया मिस इंडिया कांटिनेंट - 2017 प्रतियोगिता की प्रमुख थीम भारत - यूएसए तिब्बत की समृद्धि और स्वतंत्रता पर आधारित है और प्रतियोगिता के माध्यम से युवावर्ग को देशहित और मानवता के उद्देशो से जोड़ने का प्रयास है, मिस नेहा ने बताया की अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन्स के ब्यूटी पेजेंट आज सम्पूर्ण भारत और विश्व में इसलिए प्रसिद्ध है कि मानवता और राष्ट्र-हित पर आधारित होते है और परिवार सहित प्रतियोगिता को देखने में शर्म महसूस नहीं होती है।



अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक एवं इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव द्वारा फिल्म निर्देशक संजीव त्रिगुनायत को उनके द्वारा सच्ची घटना पर आधारित शार्ट फिल्म- 'रेड इंक द ट्रुथ' के लिए द बॉलीवुड ग्लोरी अवार्ड (The Bollywood Glory Award) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की उपस्थिति में दीया गया|



'रेड इंक द ट्रुथ' फिल्म उत्तर प्रदेश के एक बड़े मंत्री द्वारा एक पत्रकार को ज़िंदा जलाकर मारने की घटना पर आधारित (जागिंद्र कांड) थी। एवं क्लीन इण्डिया- मोदी जी के स्वच्छता अभियान पर आधारित यह फ़िल्म को एन एफ़ डी सी और मिनिस्ट्री द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा आस्था, एसेन्स ऑफ लाइफ, लाइन बिजी के अलावा कई शार्ट फिल्में डॉक्यूमेंट्री और एल्बम निर्देशित किये है। वर्तमान में मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म 'बंदे हैं हम उसके' जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इसके साथ ही प्रेम कहानी पर आधारित 'अंजाना इश्क' का निर्देशन कर रहें है, इस फिल्म में प्रमुख कलाकार मशाल दुर्रानी लीड एक्टर, अरबाज़ खान, राकेश बेदी, रमेश गोयल, जावेद हैदर प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही रुसी अदाकारा नतालिया कोजाम्बी लीड भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग कुल्लू, मनाली, नैनीताल और लखनऊ में की जायेगी।



मिस इंडिया कॉन्टिनेंट २०१७ प्रतियोगिता के आयोजक डॉ महेश यादव अमन गाँधी, इवेंट डायरेक्टर नेहा चौधरी एवं इवेंट कोर्डिनेटर राहुल मचल थे| प्रतियोगिता के आयोजक डॉ महेश यादव ने एवं अथितिओयों ने विजेताओं को क्राउन पहना कर सम्मानित किया और उन्हें और उन्हें राष्ट्रहित के लिए काम करने क लिए प्रेरित किया| डॉ यादव ने अपने उध्बोधन में खा है की मिस इंडिया कांटिनेंट २०१७ की थीम भारत अमरीका आजादी और तिब्बत की आजादी की थीम इस लिए राखी गयी की दुनिया तक ये सन्देश पहुंचे के टिबाट को आजाद करवाना है और भारत और अमरीका के बड़े लोकतान्त्रिक देश को चाहिए की चीन पर दबाव डाल कर तिब्बतियों के मानव अधिकार एवं सवतंत्र रहने के अधिकार प्रदान करवाएं क्युकी आज दुनिया में कोई भी देश गुलाम क्यों रहे।

भारत अमरीका मैत्री और तिब्बत आजादी के लिए शिमला में आयोजित हुआ मिस इंडिया कन्टीनेंट - 2017

Related News

Global News


Settings
Demo Settings
Color OptionsColor schemes
Main Color Scheme     
Links Color     
Rating Stars Color     
BackgroundBackgorund textures
Background Texture          
Background Color     
Change WidthBoxed or Full-Width
Switch Page WidthFull-WidthBoxed-Width