🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एडीएम ने बुलाई टैंकर वर्कर एसोसिएशन की बैठक, हड़ताल खत्म

👤
DD
👁 18677 व्यूज
📍 Bhopal
एडीएम ने बुलाई टैंकर वर्कर एसोसिएशन की बैठक, हड़ताल खत्म
6 जुलाई 2017। कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय में गुरूवार को एडीएम जीपी माली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मप्र टैंकर वर्कर एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान रिलायंस डिपो के बाहर शौचालय, पीने के पानी एवं बैठने के लिए शेड के अलावा उचित वेतन व अन्य कुल छ: मुद्दे उठाए। इसपर डिपो मैनेजर ने विरोध करते हुए कहा कि डिपो में चार शौचालय हैं। ये बात सुनते ही टैंकर चालक डिपो मैनेजर पर भड़क उठे और कहने लगे कि बिना कार्ड के किसी भी ड्रायवर को अंदर नहीं जाने दिया जाता। यही नहीं शौचालयों में ताले लगाकर रखा जाता है। ऐसे में कैसे कोई शौचालय जाए। एडीएम ने मामला बढ़ते देख सभी को शांत किया, फिर बाद में जिला प्रशासन, नगर निगम, पेट्रोलियम कंपनियों के अलावा खाद्य विभाग के अफसरों से कहा कि वे डिपो के बाहर उचित स्थान कर करें ताकि शौचालय, शेड व पीने के पानी जैसे मूलभूत व्यवस्था की जाए। इस समस्या के अंतिम समाधान के लिए श्री माली ने पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों को सोमवार को फिर से बैठक के लिए बुलाया है।





शहर के पेट्रोल पम्प 6 घंटे तक रहे ड्राय

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शहर के न्यू मार्केट स्थित मेजर नानके पेट्रोल पम्प सुबह 10 बजे ही ड्राय हो गया। स्थिति ये थी कि प्रीमियम पेट्रोल तक खाली हो गया। अल्पना टाकीज स्थित सज्जाद हुसैन, काजी कैम्प स्थित शिवा पेट्रोल पम्प, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित पेट्रोल पम्प, रायल मार्केट स्थित ताज पेट्रोल पम्प सहित 12 पेट्रोल पम्प 6 घंटे तक ड्राय रहे, जबकि 28 पेट्रोल पम्पों पर साधारण पेट्रोल खत्म हो गया था । स्टॉक में मौजूद प्रीमियम पेट्रोल की डिलेवरी कर उपभोक्ताओं की जरूरत बमुश्किल पेट्रोल पम्प पूरा कर सके। दोपहर 2 बजे टैंकर चालकों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की उसके बाद शाम 4 बजे तक पंपों पर लोड पहुंच सका और ड्राय पंप चालू हो सके। इस स्थिति के चलते सैकड़ों लोगों को पेट्रोल के लिए इधर उधर भटकना पड़ा।



इन मांगों का हुआ निराकरण

बैठक में जिन मांगों का निराकरण किया गया उनमें प्रमुख रूप से यह है कि प्रत्येक गाड़ी के दो ड्रायवर और दो क्लीनर के लिए डिपो में गाड़ी भरने के लिए पास बनेंगे। दूसरी मांगों का यह निराकरण हुआ कि जिस टैंकर चालक या हेल्पर को पेट्रोल पम्प संचालक वेतन कम दे रहे हैं, वे कर्मचारी खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराएं। उसे कलेक्टर रेट के अनुसार वेतन दिलाया जाएगा। इसी प्रकार पेट्रोल पम्पों पर 5-6 घंटे गाड़ी नहीं रोकी जाएगी। तीसरी महत्वपूर्ण मांग यह कि शौचालय, बैठने के लिए शेड व पीने के लिए पानी की व्यवस्था डिपो के बाहर शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।



Tags :