🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

चुनाव आयुक्त ने लिया राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा

👤
PDD
👁 18473 व्यूज
📍 Bhopal
चुनाव आयुक्त ने लिया राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा
8 जुलाई, 2017। चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत ने आज विधान सभा सचिवालय स्थित राष्ट्रपतीय निर्वाचन, 2017 संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं मतदान प्रक्रिया के सुचारू निष्पादन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।



इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह द्वारा चुनाव आयुक्त को राष्ट्रपतीय निर्वाचन के पदाधिकारियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि माननीय विधायकों द्वारा विधान सभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक 2 में मतदान की व्यवस्था की गई है तथा इसके पूर्व उनके मोबाईल, कैमरा, पेन आदि रखवाने हेतु स्थल नियत किया गया है।



उल्लेखनीय है कि इस बार राष्ट्रपतीय निर्वाचन में मत अंकित करने हेतु चुनाव आयोग द्वारा विशेष पेन प्रदाय किया जावेगा, जिसके द्वारा ही मत अंकित किया जाना है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयुक्त को मतदान प्रक्रिया के संबंध में जारी किए गए निर्देश तथा माननीय सदस्यों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के लिए प्रसुविधा केन्द्र आदि व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया गया। चुनाव आयुक्त द्वारा राष्ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों को उपयुक्त बताया गया। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश एस.एस. बंसल, अपर सचिव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा सहित विधान सभा एवं निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Tags :