🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

गैमन इंडिया का प्रोजेक्ट फिर फंसा विवादों में, रेरा से की कार्रवाई की मांग

👤
DD
👁 19468 व्यूज
📍 Bhopal
गैमन इंडिया का प्रोजेक्ट फिर फंसा विवादों में, रेरा से की कार्रवाई की मांग
90 प्रतिशत जमा करा ली राशि, फिर भी नहीं मिला फ्लैट का पजेशन

सृष्टि सीबीडी कर रहा धोखाधड़ी, चंदना अरोरा ने लगाए आरोप



12 जुलाई 2017। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित गैमन इंडिया के सृष्टि सीबीडी आवासीय परिसर में प्रोजेक्ट का कार्य चल रहे हैं। इस परिसर में फ्लैट क्रं. ए-1503 को चंदना अरोरा ने बुक कराई थी। उन्होंने रियल स्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में कंपनी के मैनेजमेंट व प्रमोटर रमेश शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए यह मांग की है कि वे कंपनी पर कार्रवाई करते हुए यह तय करें कि उन्हें फ्लैट कब मिलेगा। लेकिन इसकी समय-सीमा तय होनी चाहिए। उसके आधार पर बैंक से लिए गए लोन व वर्तमान में जिस मकान का किराया दिया जा रहा है। यह राशि मय ब्याज के दिलवाई जाए।



उन्होंने यह मांग की है कि कंपनी या बिल्डर पर फ्लैट का सेल एग्रीमेंट न करने के कारण पेनाल्टी भी लगाई जाए। चंदना अरोरा ने बताया कि उन्होंने फ्लैट की 90 फीसदी राशि जमा कराने के बाद भी उन्हें अब तक पजेशन ही नहीं मिल सका। जबकि एग्रीमेंट के अनुसार फृलैट की कीमत 80,62,604 रुपए थी। कुल कीमत की 80 फीसदी राशि 2014 मे ही बुकिंग के समय जमा करा ली गई थी। वर्ष 2014 में कंपनी की मार्केटिंग टीम ने कहा था कि डेढ़ वर्ष में फ्लैट दे दिया जाएगा। अक्टूबर 2015 में कंपनी द्वारा 90 फीसदी राशि जमा करा ली गई। ऐसे में 7 वर्ष बीतने के बाद भी प्रमोटर रमेश शाह द्वारा फ्लैट का पजेशन नहीं दिया गया, जबकि टेण्डर शर्त के अनुसार 2015 के अंत में या 2016 के बीच में फ्लैट का कब्जा दिया जाना चाहिए था। अब कंपनी द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है। गैमन इंडिया प्रोजेक्ट की जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि रेरा 2016 में लागू हो चुका है। इसके बावजूद भी सृष्टि सीबीडी आवासीय परिसर और उनके अन्य प्रोजेक्ट इसमें रजिस्टर्ड ही नहीं है।
Tags :