🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

केन्‍द्रीय चुनाव प्रेक्षक ने लिया राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा

👤
DD
👁 18678 व्यूज
📍 Bhopal
केन्‍द्रीय चुनाव प्रेक्षक ने लिया राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा
15 जुलाई, 2017। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक धर्मपाल, संयुक्‍त सचिव भारत सरकार ने आज विधान सभा सचिवालय स्थित राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन, 2017 संबंधी व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया एवं मतदान तैयारियों का प्रमुख सचिव विधान सभा के साथ समीक्षा की।



इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह द्वारा केन्‍द्रीय प्रेक्षक को राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों की विस्‍तार से जानकारी देते हुये बताया गया कि विधान सभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-2 में मतदान की व्‍यवस्‍था की गई है। राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन के दिन विधायकों के फोन, पेन एवं अन्‍य उपकरण मतदान कक्ष में वर्जित किये गये हैं,जिन्‍हें सुरक्षित रखे जाने के लिए पृथक से काउन्‍टर बनाया गया है। मतदान दिवस को विधायकों के साथ आने वाले अन्‍य व्‍यक्तियों के प्रवेश को भी वर्जित किया गया है. इसके साथ ही मतदान के दिन मीडिया प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश-पत्र ही मान्‍य किये जाने साथ इस हेतु स्‍थल नियत किया गया है।



इसके उपरांत सिंह ने विधान सभा भवन में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान की जा रही विशेष सुरक्षा व्‍यवस्‍था की भी जानकारी दी तथा पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बहुगुणा, संचालक (सुरक्षा) विधान सभा के साथ सुद्रढ़ सुरक्षा हेतु चर्चा भी की गई. इसके अतिरिक्‍त चुनाव प्रेक्षक को मतदान प्रक्रिया के संबंध में जारी किये गये निर्देश तथा माननीय सदस्‍यों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के लिए प्रसुविधा केन्‍द्र आदि व्‍यवस्‍थाओं से भी अवगत कराया गया। चुनाव प्रेक्षक द्वारा राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों को उपयुक्‍त बताया गया। इस अवसर पर अपर सचिव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेमनारायण विश्‍वकर्मा, राकेश कुशरे, उप निर्वाचन मुख्‍य पदाधिकारी सहित विधान सभा एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद थे।

Tags :