🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

भोपाल में 228 विधायकों ने किया मतदान

👤
प्रतिवाद
👁 19114 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में 228 विधायकों ने किया मतदान
17 जुलाई 2017। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिये भोपाल में मतदान कड़े सुरक्षा बंदोबस्‍त के बीच शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ।



सबसे पहला मत विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने डाला । 230 सदस्‍यीय मध्‍यप्रदेश विधान सभा के पात्र 228 सदस्‍यों ने मतदान में भाग लिया। विधान सभा में एक स्‍थान वर्तमान में रिक्‍त है जबकि एक सदस्‍य को निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान से अयोग्‍य ठहराया गया है।



राष्‍ट्रपति चुनाव के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त सहायक निर्वाचन अधिकारी और राज्‍य विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी और अपर सचिव प्रेमनारायण विश्‍वकर्मा पूरे सुरक्षा इंतजाम के साथ सीलबंद मतपेटी लेकर आज नियमित उड़ान से नई दिल्‍ली जायेंगे, जहां संसद भवन में 20 जुलाई को मतगणना होनी है।



मध्‍यप्रदेश में इस चुनाव के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक और भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक विभाग में संयुक्‍त सचिव श्री धरमपाल, मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह व अन्‍य अधिकारी भी मतदान के दौरान उपस्थित रहे । इसके साथ ही राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवारों के प्राधिकृत प्रतिनिधिगण सर्वश्री उमाशंकर गुप्‍ता, रामनिवास रावत, बाला बच्‍चन तथा कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा भी मौजूद रहे।



राष्‍ट्रपति चुनाव के लिये आज सुबह 10:00 बजे से मतदान आरंभ हुआ। इस चुनाव के लिये विधान सभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-2 को मतदान केन्‍द्र बनाया गया है। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिये मतदान आरंभ होने के पहले घंटे तक 84, दूसरे घंटे तक 164, तीसरे घंटे तक 228 में से 225 विधायकों ने मतदान किया। शेष विधायकों ने दोपहर 2 बजे के मध्‍य मतदान किया। अंतिम मत दोपहर 3 बजे विधायक बलवीर सिंह दण्‍डोतिया ने डाला।



Tags :