🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

जीएसटी का असर, 'बिहार के मैनचेस्टर' में थम गई पावरलूम की आवाज

👤
DD
👁 22476 व्यूज
📍 Patna
जीएसटी का असर, 'बिहार के मैनचेस्टर' में थम गई पावरलूम की आवाज
18 जुलाई 2017। बिहार के मैनचेस्टर कहे जाने वाले गया के मानपुर पटवाटोली इलाके में पावरलूम मशीनों के सूत नहीं आने के कारण बंद पड़ गई हैं. बताया जा रहा है कि गया के मानपुर के पटवाटोली में जीएसटी लागू होने के बाद ऐसा हुआ है. मुख्य परेशानी जीएसटी नंबर के बारे में समझने और नंबर लेने को लेकर हो रही है. देश में जीएसटी लागू होने के बाद गया के मानपुर में सूत का एक भी ट्रक नहीं आया है. इसका सीधा असर गया के पटवाटोली पर पड़ रहा है.



आपको बता दें कि गया के मानपुर के पटवाटोली में 4 हजार पावरलूम हैं जिसमें लगभग 60 प्रतिशत पॉवरलूम बंद हो गए हैं. पावरलूम के मालिकों ने बताया कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के साथ ही पॉवरलूम को बंद करना मजबूरी हो गई क्योंकि बिना जीएसटी नंबर के ना तो कच्चा धागा खरीद सकते हैं और ना ही तैयार माल को बेच सकते हैं. इसमें खरीदने और बेचने वाले के पास जीएसटी नंबर अनिवार्य है. जीएसटी नंबर के लिए आवेदन भी दिया जा चुका है लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जीएसटी नंबर नहीं मिला है. जिससे पटवाटोली के पॉवरलूम को बंद करना पड़ा है और इससे ज्यादा परेशानी तो कारीगरों को है जो वापस अपने घर चले गए हैं.



पटवाटोली इंजीनियर की फैक्ट्री के रूप में भी जाना जाता है. हर साल आईआईटी में दर्जनों बच्चे क्वालिफाई करते हैं. इन्हीं पावरलूमों के बीच बैठकर वो तैयारी करते हैं और सफलता पाते हैं. पावरलूम से न केवल घर परिवार चलते हैं बल्कि बच्चों का भविष्य भी रोशन होता है.



Tags :