🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

विधानसभा में किसान विरोधी नारे लिखे एप्रिन पहन पहुंचे बीएसपी विधायक, जमकर हंगामा

👤
DD
👁 18461 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा में किसान विरोधी नारे लिखे एप्रिन पहन पहुंचे बीएसपी विधायक, जमकर हंगामा
18 जुलाई 2017। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने शिवराज सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.



मध्य प्रदेश में विधानसभा में मंगलवार को बसपा के चार विधायक एप्रिन पहनकर विधानसभा पहुंचे. एप्रिन पर मध्य प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के नारे लिखे थे. विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.



बसपा विधायक शीला त्यागी ने कहा कि शिवराज सरकार किसानों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है. उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ होना चाहिए.



विधानसभा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीएसपी विधायकों को गेट पर ही रोक दिया. इस बात पर भी काफी हंगामा हुआ. परिचय पत्र मांगे जाने पर बीएसपी विधायकों की अफसरों से तीखी बहस हुई. बाद में सभी विधायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर में चले गए.







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :