🔴 TRENDING NOW!
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

किसान आंदोलन को भड़काने का काम कांग्रेसियों ने किया - शिवराज सिंह

👤
DD
👁 18826 व्यूज
📍 Bhopal
किसान आंदोलन को भड़काने का काम कांग्रेसियों ने किया - शिवराज सिंह
19 जुलाई 2017। मानसून सत्र के दौरान मप्र विधानसभा में बुधवार को भी मंदसौर जिले में किसानों पर गोलीकांड और उनकी समस्याओं को लेकर आए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मंगलवार को स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शरू हुई थी। प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा से अनुरोध किया कि मंगलवार को स्थगन प्रस्ताव पर सिर्फ नौ सदस्य अपनी बात रख पाए थे, इसलिए बुधवार को एक बार फिर अन्य सदस्यों को इस पर चर्चा के लिए समय दिया जाए। इस पर अध्यक्ष डॉ शर्मा द्वारा अन्य इच्छुक सदस्यों को संक्षिप्त में अपनी बात रखने की अनुमति दिए जाने पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने चर्चा की शुरुआत की।



विधानसभा में मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दे पर आए स्थगन प्रस्ताव के जवाब में कहा कि मप्र सरकार पिछले 11 वर्षों से किसानों के हितों के लिए काम कर रही हैं। किसानों के हितों में कई फैसले लिए हैं। किसान भाईयों को प्रदेश सरकार जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर दे रही हैं। इसके अलावा यह भी प्रावधान किया है कि फसल के लिए गये एक लाख के लोन के बदले में केवल 90 हजार ही लौटाने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की की मप्र पहला ऐसा राज्य है जिसमें स्वामीनाथन कमेटी की अधिकांश सिफारिशों को लागू किया हैं। मप्र में किसानों के लिए किसान कल्याण कोष बनाया गया है। किसान आंदोलन में हुई हिंसा को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आंदोलन को भड़काने का काम कांग्रेसियों ने किया और उसे हिंसक बना दिया।

































Tags :