🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

10 रुपए का लालच देकर एटीएम कैश वैन से 43 लाख रुपए लूटे

👤
DD
👁 24842 व्यूज
📍 Bhopal
10 रुपए का लालच देकर एटीएम कैश वैन से 43 लाख रुपए लूटे
20 जुलाई 2017। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चार बदमाशों ने 10 रुपए का नोट गिराकर एटीएम कैश वैन के ड्राइवर को झांसा देकर करीब 43 लाख रुपए लूट लिए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.



जानकारी के अनुसार, राजधानी के एमपी नगर जोन II में गुरुवार दोपहर को एक कैश वैन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में नकद राशि डालने के लिए पहुंची. वैन में मौजूद कर्मचारी कैश लेकर एटीएम के अंदर चले गए, जबकि ड्राइवर गाड़ी में ही मौजूद था.



ड्राइवर ने बताया कि वह अपनी सीट पर बैठा हुआ था. बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वैन के पास 10 रुपए का नोट गिरा दिया और ड्राइवर से कहा कि अपने रुपये गिरे हैं. जैसे ही ड्राइवर रुपये उठाने लगा, उसी बीच कार की सीट पर रखी पेटी को लेकर बदमाश चंपत हो गए. बताया गया कि पेटी में करीब 43 लाख रुपए रखे हुए थे.



कैश वैन के कर्मचारियों को रुपए गायब होने का पता चलने पर तुरंत डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर दी गई. आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी.



पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज हाथ लगे है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. राजधानी में 15 दिनों के भीतर रुपए गिराकर लूट की वारदात को अंजाम देने की यह दूसरी घटना है. माना जा रहा है कि इसमें किसी एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है.
Tags :