🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

'सिया के राम' फेम 'सीता' शूटिंग छोड़ पहुंची भोपाल, इनका मनाया सरप्राइज बर्थडे

👤
Admin
👁 17968 व्यूज
📍 1
'सिया के राम' फेम 'सीता' शूटिंग छोड़ पहुंची भोपाल, इनका मनाया सरप्राइज बर्थडे
'सिया के राम' में सीता बनी मोनिका जोशी शूटिंग से ब्रेक लेकर भोपाल पहुंची। यहां आकर उन्होंने होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में सरप्राइज पार्टी दी, जिसमें हैदराबाद से स्पेशल केक मंगाया गया था। किसके लिए रखी गई थी सरप्राइज बर्थडे पार्टी...

- मोनिका जोशी उर्फ मदिराक्षी ने दैनिक भास्कर को बताया कि टीवी शो की बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते लंबे समय से फैमिली से नहीं मिली।

- उन्होंने बताया कि पापा का बर्थडे फैमिली से मिलने का बहाना बन गया।

- उन्होंने पापा के लिए हैदराबाद से सरप्राइज केक भी मंगाया। साथ ही गिफ्ट में उन्हें अरमानी की घड़ी दी।

- मोनिका ने बताया कि मेरे पापा का बर्थडे 28 जुलाई को है, लेकिन मैंने उन्हें मंगलवार को ही सरप्राइज पार्टी दे दी।

- उन्होंने बताया कि यह साल पापा के रिटायरमेंट का भी है, इसलिए उनके लिए बहुत सारे सरप्राइज लेकर आई हूं।

- मदिराक्षी ने कहा कि मुझे लाइफ में चैलेंज एक्सेप्ट करने में मजा आता है। इसलिए जब मुझसे एक्टिंग के लिए एप्रोच किया गया, तो मैंने इसे भी एक नए चैलेंज की तरह लिया।

- उन्होंने बताया इस तरह इंटीरियर डिजाइनिंग करते-करते मैं एक्ट्रेस बन गई।

- मोनिका ने बताया कि मैंने भोपाल के आनंद विहार स्कूल से पढ़ाई करने के बाद आईएनआईएफडी, इंदौर से इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया।

- उन्होंने बताया कि इसके बाद साउथ में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में काम करने लगीं। वहां मैंने मॉल्स, हॉस्पिटल्स और प्राइवेट प्रोजेक्ट्स को अंजाम दिया।

- उन्होंने बताया कि मैंने 'मिस ट्विन सिटी ब्यूटी कॉन्टेस्ट' भी जीता। अभी एपिक टीवी शो में अहम किरदार निभा रही हूं। पिता डीसी जोशी और मां कुसुम जोशी से काफी का सपोर्ट और विश्वास है कि आज मैं एक्टिंग में एक्टिव हूं।



Tags :