🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

बारूद की सख्त मॉनीटरिंग करने के लिए तैयार हुई सरकार

👤
PDD
👁 18649 व्यूज
📍 Bhopal
बारूद की सख्त मॉनीटरिंग करने के लिए तैयार हुई सरकार
25 जुलाई 2017। मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री और विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट में सैकड़ों मौत के बाद आखिरकार शिवराज सरकार सूबे में मौत के बारूद की सख्त मॉनीटरिंग करने के लिए तैयार हुई है.



विधानसभा के मानसून सत्र के सातवें दिन गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में विस्फोटक समाग्री की निगरानी के लिए अलग से सेल बनाई जाएगी. इसके लिए एसीएस होम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो तीन महीने में अपने सुझाव सरकार को देगी.



विस्फोटक सेल की जिम्मेदारी एडीजी स्तर के अधिकारी को दी जाएगी और इसका काम विस्फोटक सामग्री पर सतत निगरानी करना होगा. गृहमंत्री ने ये बयान विधानसभा में बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब के बाद दिया है.



प्रदेश के बालाघाट जिले में सात जून को पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 25 लोगों की मौत हो गई थी. मंडला रोड पर खैरी गांव में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे अधिकांश लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में विस्फोटक के स्टोरेज में लापरवाही सहित कई खामियों का खुलासा हुआ था.



बालाघाट के अलावा भी प्रदेश के पेटलावद, दतिया, इंदौर सहित कई जगहों पर पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.















Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :