🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एम्स भोपाल में प्राध्यापकों की भर्ती में बढ़ोतरी

👤
DD
👁 18601 व्यूज
📍 Bhopal
एम्स भोपाल में प्राध्यापकों की भर्ती में बढ़ोतरी
25 जुलाई 2017। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में प्राध्यापकों के पदों को भरने के लिए एक बड़े भर्ती अभियान के अंतर्गत हाल ही में 36 विभागों के लिए 116 उम्मीदवारों (प्रोफेसर-14,एसोसिएट प्रोफेसर-34,असिस्टेंट प्रोफेसर-58) का चयन किया गया है। संकाय की नियमित क्षमता 53 है। इन प्राध्यापकों के जुड़ जाने से संस्थान में चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने और 14 नये विशेषज्ञता प्राप्त विभागों में चिकित्सा सेवाएं देने में मदद मिलेगी। वर्तमान में 22 विभाग कार्य कर रहे हैं।



अन्य पांच विभागों के लिए प्राध्यापकों की भर्ती का कार्य अग्रिम चरण में है। कुल मिलाकर 41 विभागों में 251 प्राध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन दिया गया था। इसके लिए 1561 आवेदन प्राप्त हुए और तीन महीने की अवधि में तीन चरणों में साक्षात्कार लिए गये।



इससे पहले अदालत के स्थगन के कारण रिक्त स्थानों को भरने पर रोक लगी हुई थी, जिसके हटने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :