🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

पनामा मामले में नवाज़ शरीफ़ की कुर्सी गई

👤
DD
👁 24854 व्यूज
📍 New Delhi
पनामा मामले में नवाज़ शरीफ़ की कुर्सी गई
28 जुलाई 2017। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को पनामा लीक्स मामले में दोषी क़रार दिया है. जिसके बाद वे प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य हो गए हैं.



इस फ़ैसले के बाद नवाज़ शरीफ़ को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना होगा. उन्हें काला धन जमा करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एजाज़ हसन, जस्टिस एजाज़ अफ़जल, जस्टिस सईद शेख, जस्टिस आसिफ़ सईद खोसा और जस्टिस गुलज़ार अहमद की पांच सदस्यीय बेंच ने नवाज़ को दोषी क़रार दिया हैं.



जस्टिस खोसा और जस्टिस गुलजार पनामा के शुरुआती निर्णय में प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को पहले ही अयोग्य क़रार दे चुके हैं जबकि शेष तीनों जजों ने इस मामले में आगे की जांच का आदेश दिया था. लेकिन अब पांचों ने एक सुर में नवाज़ को दोषी ठहराया है.

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने नवाज़ के अलावा उनकी बेटी और दामाद को भी दोषी ठहराया है.



कोर्ट का फ़ैसला

इस मामले में शुरुआती फ़ैसले के बाद ही संयुक्त जांच टीम गठित की गई जिसने 10 जुलाई को अपनी रिपोर्ट पेश की थी.

विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष इमरान ख़ान पनामा केस में याचिका दायर करने वालों में से एक हैं.

इमरान ख़ान ने पिछले दिनों ही सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि इस मामले का फ़ैसला जल्द से जल्द सुनाया जाए.













Tags :