🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

गूगल ने ?पंचम दा\' की याद में बनाया डूडल, आज 77वां जन्मदिन

👤
Admin
👁 19131 व्यूज
📍 1
गूगल ने ?पंचम दा\' की याद में बनाया डूडल, आज 77वां जन्मदिन
नयी दिल्ली : गूगल ने डूडल बनाकर महान संगीतकार आर डी बर्मन को श्रद्धांजलि दी है. पंचम दा के नाम से मशहूर आर डी बर्मन का 77वां जन्मदिन है. 60, 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट गाने देने वाले आरडी बर्मन को हिंदी फिल्मों में आधुनिक संगीत का जनक माना जाता है. वे आज भी अनुकरणीय हैं. किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ पंचम दा के कई सुपरहिट गाने रिकार्ड हुए हैं. आरडी बर्मन का निधन चार जनवरी 1994 को हुआ था. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म \\\'1942 अ लव स्टोरी\\\' आरडी बर्मन की अंतिम फिल्म थी. इस फिल्म के सभी गाने हिट हुए लेकिन अपनी आखिरी सफलता को आरडी बर्मन साहब देख नहीं पाये.



बर्मन साहब का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था. पंचम दा मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन व उनकी पत्नी मीरा की इकलौती संतान थे. पंचम दा का जन्म कोलकाता में हुआ था. कुछ लोगों के मुताबिक अभिनेता अशोक कुमार ने जब पंचम को छोटी उम्र में रोते हुए सुना तो कहा कि \\\'ये पंचम में रोता है\\\' तब से उन्हें पंचम कहा जाने लगा.



इन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल कोलकत्ता से पूरी की. बाद में उस्ताद अली अकबर खान से सरोद भी सीखा. पंचम दा ने अपने पिता से संगीत के गुर सीखे. केवल नौ साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला संगीत \\\'ऐ मेरी टोपी पलट के\\\' को दिया, जिसे फिल्म \\\'फंटूश\\\' में उनके पिता ने इस्तेमाल किया. छोटी सी उम्र में पंचम दा ने \\\'सर जो तेरा चकराये ?\\\' की धुन तैयार कर लिया जिसे गुरुदत्त की फिल्म \\\'प्यासा\\\' में ले लिया गया.
Tags :