🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

खुफिया एजेंसियों ने डोभाल को किया आगाह- 15 अगस्त को PM की जान को है सबसे अधिक खतरा

👤
Admin
👁 18989 व्यूज
📍 1
खुफिया एजेंसियों ने डोभाल को किया आगाह- 15 अगस्त को PM की जान को है सबसे अधिक खतरा
देश की खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आगाह किया है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे अधि‍क खतरा है. विशेष सुरक्षा दस्ते ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि 15 अगस्त को आतंकी संगठन किसी भी हद तक जा सकते हैं. ऐसे में तमात सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं.बता दें कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले में प्रधानमंत्री के मंच को बुलेटप्रूफ शीशे से ढंकने को कहा गया है. अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, एजेंसियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री उनकी सलाह को अनदेखा नहीं करेंगे. पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी पलों में बुलेटप्रूफ मंच से भाषण नहीं देने का फैसला किया था.रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सलाह कश्मीर में जारी तनाव और सीमा पर घुसपैठ के अलावा हाल के दिनों में आईएस की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसके अलावा सुरक्षा अधिकारियों को आशंका है आतंकी पीएम के सुरक्षा घेरे को ड्रोन से तोड़ने की कोशिश करेंगे. इसलिए भी ज्यादा सतर्क रहना जरूरी हो गया है.

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों, एसपीजी और एंटी-टेरर यूनिट्स ने कुछ हफ्ते पहले ही 5 अगस्त को हमलों की आशंका का ऐलान किया था. अलकायदा और आईएसआईएस द्वारा सेना और पुलिस ठिकानों पर हमले की योजना के बारे में जानकारी पहले ही भी साझा की जा चुकी है, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हैं.



Tags :