🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

वित्त मंत्री का कबूलनामा, जीएसटी की मौजूदा व्यवस्था में कई खामियां

👤
DD
👁 18297 व्यूज
📍 Bhopal
वित्त मंत्री का कबूलनामा, जीएसटी की मौजूदा व्यवस्था में कई खामियां
1 अगस्त 2017। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने गुड्स सर्विस टैक्स यानि कि जीएसटी की मौजूदा व्यवस्था में कई खामियां होने की बात कही है. जीएसटी में खामियों का मुद्दा दिल्ली में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठेगा.



जीएसटी को एक महीना पूरा होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी में कई खामियां हैं. पांच अगस्त को जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक में इन खामियों को सबके सामने रखा जाएगा.



वित्त मंत्री का कहना है कि जीएसटी के नतीजों को जानने के लिए सितंबर तक का इंतजार करना होगा. इसके बाद जीएसटी लागू किए जाने के फैसले की समीक्षा की जाएगी.



जयंत मलैया ने कहा कि जीएसटी को लेकर अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. समीक्षा बैठक के बाद ही सरकार कार्रवाई को लेकर किसी तरह कार्रवाई के बारे में विचार करेगी.



12 लाख से अधिक कारोबारियों ने किया जीएसटी के लिए पंजीकरण



देश भर में 12 लाख से अधिक कारोबारियों ने जीएसटी व्यवस्था के तहत नये पंजीकरण के लिए आवेदन किया है. राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने दो दिन पूर्व यह जानकारी दी है.



उन्होंने कहा कि इनमें से 10 लाख आवेदनों को पंजीकरण के लिये मंजूर कर लिया गया है जबकि दो लाख आवेदन अभी भी लंबित हैं.



अधिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'जीएसटी के तहत मंजूरी प्राप्त नये पंजीकरण का आंकड़ा आज दस लाख को पार कर गया है. इस प्रक्रिया में अभी दो लाख आवेदन लंबित हैं.'







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News

Tags :