🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

मध्यप्रदेश के नौ जिलों में सोने व हीरे की खोज होगी....

👤
प्रतिवाद
👁 18327 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश के नौ जिलों में सोने व हीरे की खोज होगी....
6 जुलाई 2017। प्रदेश के नौ जिलों में भारत सरकार का नेशलन मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन यानी एनएमडीसी सोना, हीरा आदि मूल्यवान खनिजों की खोज करेगी। इसके लिये मप्र सरकार ने उसे सर्वेक्षण एवं पूर्वेक्षण हेतु क्षेत्र अधिसूृचित कर दिये हैं।



जबलपुर और कटनी जिले की टोपोशीट क्रमांक 64 ए में कुल 563 वर्ग किलोमीटर में एनएमडीसी सोना, पीजीई यानी प्लेटिनम ग्रुप मिनरल, निकिल, हीरा, लेड, कॉपर, एल्युमीनियम आदि खनिज का सर्वेक्षण करेगी जबकि पन्ना जिले में ग्राम खिरवा के रकबा .50 वर्ग किलोमीटर, ग्राम खिरवा वेस्ट के 1.74 वर्गकिमी, ग्राम लक्ष्मीपुर के रकबा 2 वर्ग किमी, ग्राम करमटिया के रकबा 8 वर्ग किमी तथा जिला पन्ना ब्लाक के 55.17 वर्ग किमी में एनएमडीसी हीरे की खोज करेगी।



इसी प्रकार, छतरपुर, सागर और दमोह जिले के 193 वर्ग किमी में, टीकमगढ़ के धौर्रा ब्लाक में 3.64 वर्ग किमी में, छतरपुर व टीकमगढ़ के ब्लाक छतरपुर में 1578 वर्ग किमी में, सीधी जिले के 946 वर्ग किमी एवं एवं सिंगरौली जिले के 1433 वर्ग किमी इस प्रकार कुल 2279 वर्ग किमी तथा जिला पन्ना व छतरपुर के ब्लाक क्रमांक 2 में 800 वर्ग किमी में हीरे की एनएमडीसी खोज करेगा।



एनएमडीसी हेतु अधिसूचित क्षेत्रों में राज्य सरकार ने कतिपय शर्ते भी लगाई हैं। मसलन, उक्त स्वीकृत क्षेत्रों में खनिज की उपलब्धता प्रमाणित होती है तो एनमडीसी त्रिपक्षीय अनुबंध का पालन करेगा। एनएमडीसी को उक्त क्षेत्रों में अन्वेषण हेतु संचालक खनिकर्म मप्र से अनुमति लेना होगी तथा दो वर्षों के भीतर अपनी अन्वेषण की रिपोर्ट राज्य सरकार को देनी होगी। यदि अन्वेषण में खनिज की उपस्थिति पाई जाती है तो आगामी दो वर्षों के भीतर एनएमडीसी को पूर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगी।



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एनमडीसी को सोना, हीरा आदि के सर्वेक्षण के लिये क्षेत्र अधिसूचित किये गये हैं। इनमें शहरी क्षेत्र, वन क्षेत्र, नदी, सड कें प्रतिबंधित क्षेत्र होते हैं और इनपके अलावा के क्षेत्रों में सर्वे कार्य हो सकेगा।





- डा.नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News





Tags :