🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

👤
Admin
👁 18348 व्यूज
📍 1
इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे अर्जुन कपूर
अपनी पीढ़ी के एक्टर्स में अर्जुन कपूर ऐसे पहले हीरो हैं, जिन्होंने दो फिल्मों में डबल रोल किया है. खबर है कि अर्जुन 'मुबारकां' में डबल रोल में नजर आएंगे. इसके पहले उन्होंने 'औरंगजेब' में भी डबल रोल निभाया था आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में भी दोनों चाचा-भतीजे के रोल में ही दिखेंगे. अर्जुन का एक रोल भतीजे का होगा और दूसरा एकदम अलग होगा.

इस फिल्म के डायरेक्टर अनीश बज्मी हैं. अनीश ने इसके पहले अनिल कपूर और नाना पाटेकर को लेकर 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' बनाया था. फिलहाल अर्जुन चेतन भगत के नोवल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.

अर्जुन की पिछली तीन फिल्में 'फाइंडिंग फैनी', 'तेवर' और 'की का का' बॉक्स-ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी. अब 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों से अर्जुन को एक हिट की तलाश होगी.
Tags :