🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सीआईआई यंग इंडियन्स ने गिफ्ट एन ऑर्गन अभियान के तहत किया अंगदानियों को सम्मानित

👤
DD
👁 18287 व्यूज
📍 Bhopal
सीआईआई यंग इंडियन्स ने गिफ्ट एन ऑर्गन अभियान के तहत किया अंगदानियों को सम्मानित
जिला कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने सीआईआई यंग इंडियन्स की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अंगदान एक पवित्र कार्य है



10 अगस्त 2017। भारत में प्रति मिनिट एक व्यक्ति अंगदान का इंतजार करते हुए जान दे देता है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक देश में 5 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं, अंगदान कर इनमें से एक बड़ी संख्या की जान बचाई जा सकती है। एक व्यक्ति अंगदान कर 8 लोगों का जीवन बचा सकता है तथा 50 लोगों की जिंदगी को बेहतर बना सकता है। मृत्यु के उपरांत 37 प्रकार के अंग व टिश्यू किसी जीवित व्यक्ति की जान बचाने व उसका जीवन बढ़ाने के काम आ सकते हैं।



उक्त आशय की जानकारी आज सीआईआई यंग इंडियन्स द्वारा आरंभ किये गए अंगदान अभियान के संबंध में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सीआईआई यंग इंडियन्स सदस्य तथा चिकित्सक डॉ. राकेश भार्गव ने दी। उन्होंने बताया कि अंगदान के संबंध में बहुत सी भ्रांतियां होने की वजह से देश में बहुत कम लोग अंगदान के लिए आगे आते हैं। अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा इस संबंध में तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीआईआई यंग इंडियन्स द्वारा www.giftanorgan.org नामक वेबसाइट आरंभ की गई है।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने सीआईआई यंग इंडियन्स की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अंगदान एक पवित्र कार्य है जिसके लिए हम सभी का आगे आना आवश्यक है ताकि जरूरतमंदों को अंग प्रदान कर उनकी जिंदगी बचाई जा सके।



डॉ. भार्गव ने बताया कि एक व्यक्ति अपने लिवर, फेफड़ों, दिल, छोटी आंत, पेंक्रियाज और किडनी को दान कर सकता है। इसके अतिरिक्त त्वचा, हड्डियां, कॉर्निया, हार्ट वॉल्व तथा नसों आदि को भी दान किया जा सकता है।



सीआईआई यंग इंडियन्स, भोपाल के चेयरमेन हितेश आहूजा ने बताया कि हमारे देश में अंगदान करने वालों की संख्या बहुत कम और जरूरतमंदों की संख्या बहुत ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक 10 लाख लोग कार्नियल अंधेपन की वजह से ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं। दो लाख लोगों को लिवर की जरूरत है। वहीं 1.5 लाख लोगों को किडनी देकर बचाया जा सकता है। वहीं 50 हजार लोग हृदय न मिलने से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। खासतौर पर किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों को बहुत लंबे समय तक इंतजार करना होता है और अक्सर इंतजार करते करते उनकी मृत्यु भी हो जाती है।



उन्होंने यह भी बताया कि सीआईआई यंग इंडियन्स लोगों में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को अंगदान के प्रति प्रेरित करने समय समय पर अस्पतालों, शासकीय संस्थानों, स्कूलों एवं कॉलेजों आदि में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। इस वर्ष अंगदान दिवस तक उनका लक्ष्य लगभग 50 संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का है।



इन्हें किया गया सम्मानित: सीआईआई यंग इंडियन्स द्वारा आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिन अंगदानियों व उनके परिवारजनों को सम्मानित किया उनमें - अमित भार्गव, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, जीवत राम पारयानी, भगवती बेन सोनी, डॉ. प्रेम नारायण पुनतांबेकर, अशोक पाटिल, विवेक मल्होत्रा, सरला वर्मा तथा डॉ. संगीता टांक शामिल हैं।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :