🔴 TRENDING NOW!
एआईएम कांग्रेस-2026: प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल? बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की शुरुआत सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2850 करोड़ के नए मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ, कहा- इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार भारत को मिली 24x7 निगरानी की नई ताकत, EOS-05 सैटेलाइट से अब अंतरिक्ष से लगातार नजर भोपाल-देवास रोड पर अब बिना रुके कटेगा टोल, फंदा प्लाजा पर बैरियर-लेस सिस्टम का ट्रायल मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई बड़े विभागों में बदली जिम्मेदारियां सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’ सीएम डॉ. यादव पहुंचे एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश
🗺️ मौसम ● BREAKING

10 से 14 अगस्त, 2017 तक गंभीर मौसम की चेतावनी

👤
PDD
👁 22396 व्यूज
📍 New Delhi
10 से 14 अगस्त, 2017 तक गंभीर मौसम की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है, जो इस प्रकार है :-



10 अगस्त :



अरूणाचल प्रदेश तथा उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय की इक्‍का-दुक्‍का जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, कोंकण तथा गोवा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राय़लसीमा, कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।



11 अगस्त :



उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा असम, मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी और काफी अधिक वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरूणाचल प्रदेश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।



12 अगस्त :



उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।



13 अगस्त :



उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।



14 अगस्त:



उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है



Tags :