🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में अगले 15 दिन सीधे तवे से सर्व होंगी लजीज तवा डिशेज

👤
DD
👁 18787 व्यूज
📍 Bhopal
 कोर्टयार्ड बाय मैरियट में अगले 15 दिन सीधे तवे से सर्व होंगी लजीज तवा डिशेज
10 अगस्त 2017। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सदियों से तवा भारतीय रसोई का अभिन्न अंग बना हुआ है। कोर्टयार्ड बाय मैरियट स्थित के मल्टी कुजिन रेस्टारेंट मोमो कैफे में 11 अगस्त से अगले 15 दिनों तक शाम 7.30 से रात 11.30 बजे तक तवे की टक-टक सुनाई देगी। यहां मौजूद शेफ अलग-अलग आकार व प्रकार के तवों पर देश के कोने-कोने में बनाई व खाई जाने वाली चटखारेदार गर्मागर्म डिशेज बनायेंगे और मेहमानों की प्लेट में सर्व करेंगे। शहर के फूड लवर्स को हमेशा कुछ नया स्वाद और अनुभव देने की श्रृंखला के तहत कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा तवाज़ आॅफ इंडिया नामक फूड फेस्टीवल शुक्रवार से आरंभ किया जा रहा है। इस फूड फेस्टीवल के मैन्यू में वेजीटेरियन व नान वेजीटेरियन डिशेज की ढेरों वैरायटियों को शामिल किया गया है।



इस संबंध में आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर सिंह पनवार ने बताया कि भारतीय खानपान शैली में तवा तकनीक का इस्तेमाल सैकड़ों सालों से होता आ रहा है। जीरा, दालचीनी, इलायची, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया आदि तवा डिशेज की रेसिपी के खास हिस्से होते हैं जिनका इस्तेमाल शेफ अपनी सीक्रेट रेसिपीज में करते हैं। अब इन पारंपरिक मसालों को तवा स्पाइसेस के रूप में भी जाना जाता है।



उन्होंने आगे बताया कि तवाज़ आॅफ इंडिया के मैन्यू में कवाब से लेकर परांठे, खुरचन, टिक्की, पाव भाजी, छोले कुलचे तथा आमलेट सहित ढेरों स्वादिष्ट डिशेज शामिल की गईं हैं। इस मैन्यू में वेजीटेरियन और नान वेजीटेरियन दोनों ही मेहमानों की पसंद का खास ध्यान रखा गया है। सर्व की जाने वाली कुछ बेहतरीन डिशेज में तवा पालक पुदीना परांठा, अमृतसरी तवा गोश्त, तवे की उड़द दाल, और कालीमिर्च तवा चिकन खास हैं।



एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर ने आगे बताया कि इस दौरान जिन प्रमुख राज्यों व शहरों के पारंपरिक व स्थानीय व्यंजन बनाये जाएंगे उनमें पंजाब, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर तथा लखनउ शामिल हैं। इनमें तवा झींगा, तवा गोश्त, सींक कवाब, तंदूर तवा मुर्ग तथा मुर्ग टिक्का शामिल हैं। वहीं वेजीटेरियन फूड लवर्स के लिए पनीर धनिया अदरकी, मकई कुम्भ चटपटा, भुना सब्ज मिलोनी तथा तवा भिण्डी जैसी तमाम डिशेज उपलब्ध रहेंगी।









Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :