🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्वंत्रता दिवस के मौके पर देश के नायकों को मिला भारत गौरव पुरस्कार

👤
DD
👁 24201 व्यूज
📍 New Delhi
स्वंत्रता दिवस के मौके पर देश के नायकों को मिला भारत गौरव पुरस्कार
भारत गौरव पुरस्कार में 40 हस्तियां हुई गौरवांवित

भारत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल भारत गौरव पुरस्कार - 2017 का आयोजन 13 अगस्त 2017 को होटल ताज पैलेस में हुआ, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की चयनित प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। यूं तो इस पुरस्कार का आयोजन बीते चार वर्षों से हो रहा है लेकिन इस बार यह पुरस्कार स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष में

आयोजित किया गया।



यह पुरस्कार भारत के उन 40 नायकों को समर्पित किया गया, जिसने देश और समाज को उंचा उठाने के लिए ठोस कदम कार्य किए व देश को एक नई दिशा की ओर लेकर गए हैं। भारत गौरव पुरस्कार समिति के महासचिव भारत गौरव संदेश यादव ने बताया कि समिति द्वारा देश के कोने कोने से प्रतिभाओं को चयनित किया जाता है व उन्हें अलग

अलग छेत्रों में भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड भारत के महानतम प्रतिभाओं की उपलब्धि को पहचानने के लिए सबसे अच्छा मंच मुहैया कराता है।



सिविल सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, एग्रीकल्चर, सोशल वर्क्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेडिसिन, लिटरेचर एंड एजुकेशन, मीडिया आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चुने गए लोगों को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



पुरस्कार समारोह में समारोह में लोक सभा के डिप्टी स्पीकर एम थाम्बीदुराई बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे साथ ही प्रो. पी.के. पाठशानी (सांसद) व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, फिल्म अभिनेत्री व गायिका सलमा आगा, अभिनेता सुरेंद्र पाल, अभिनेत्री शालिनी कपूर बतौर अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सलमा आगा ने निकाह फिल्म का लोकप्रिय गीत दिल के अरमां आंसुओं में बह गए सुनाया वहीँ अभिनेता सुरेन्द्र पाल ने महाभारत के संवाद के जरिये लोगों को तालियाँ बजने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में भारत गौरव अवार्ड के महासचिव संदेश यादव ने सभी का तहे दिल से शुक्रियाअदा किया।



Tags :