🔴 TRENDING NOW!
मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर
🗺️ खेल ● BREAKING

Rio Olympic 2016: डोपिंग विवाद के चलते रूस की भारोत्तोलन टीम पर प्रतिबंध

👤
Admin
👁 18811 व्यूज
📍 1
Rio Olympic 2016: डोपिंग विवाद के चलते रूस की भारोत्तोलन टीम पर प्रतिबंध
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने डोपिंग के चलते पांच से 21 अगस्त तक होने वाले रियो ओलंपिक खेलों में रूस की भारोत्तोलन टीम के शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

आईडब्ल्यूएफ ने एक बयान जारी कर कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस की भारोत्तोलन टीम के खिलाड़ियों को डोपिंग का दोषी पाया है, जिसके बाद पूरी टीम पर ओलंपिक में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

आईडब्ल्यूएफ ने कहा, 'रूस ने कई बार भारोत्तोलन खेल की अखंडता को क्षतिग्रस्त किया है और खेल के स्तर को गिराया है.

महासंघ ने कहा कि रूसी खिलाडिय़ों की वजह से पहले भी इस खेल की प्रतिष्ठा धूमिल हई है। इसलिए इस खेल को पाक साफ रखने के लिए रूस की भारोत्तोलन टीम पर प्रतिबंध लगाया गया है.

इस बीच रूस के खेल मंत्री विताली मुत्को का कहना है कि रियो के लिए चुने गए कुल 387 खिलाडिय़ों में 272 को हिस्सा लेने के लिए मंजूरी दे दी गई है। रूस के ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों को रियो खेलों से पहले ही निलंबित किया जा चुका है.



Tags :