🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

रेशम टिपनिस की टेलीविजन पर धमाकेदार वापसी !

👤
PDD
👁 19704 व्यूज
📍 Bhopal
रेशम टिपनिस की टेलीविजन पर धमाकेदार वापसी !
बीते जमाने की अभिनेत्री रेशम टिपनिस &TV की नई पेशकश 'हाफ मैरिज़' के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। रेशम टिपनिस जानकी का किरदार निभाने वाली हैं, जो अर्जुन शर्मा (तरुण महिलानी अभिनीत) की आंटी बनी हैं। वो एक दमदार व्यक्तित्व वाली महिला के किरदार में नजर आयेंगी। परिवार की प्रमुख महिला होने के कारण, जानकी काफी होशियार और चतुर महिला है। लेकिन अपनी हाजिरजवाबी के साथ वो विविध रंगों से भरपूर किरदार निभा रही हैं। एक बार जब उन्हें लोकल ब्यूटी क्वीन का खिताब मिलता है, तो वो अपनी खूबसूरती का दिखावा करने लगती है और अपनी ही बेटी को टक्कर देने लगती है!



रेशम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया, "मैंने इससे पहले राजश्री के साथ काम किया है, यह मेरा दूसरा घर है, इसलिये 'हाफ मैरिज़' परिवार के लोगों से फिर से मिलने जैसा है। ज्यादा काम की बजाय अच्छे काम की तलाश में मैं कई सालों तक टेलीविजन से दूर रही। इसलिये, जब &TV के हाफ मैरिज़ का प्रस्ताव मेरे पास आया, मैंने तुरंत ही इसे स्वीकार कर लिया, क्योंकि जानकी मामी का किरदार बड़ा ही दिलचस्प है। मैं आंटी की प्रमुख भूमिका निभा रही हूं, जिसका किरदार ग्रे शेड लिये हुए है। मैं हमेशा ही चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं की तलाश में रहती हूं और जानकी की भूमिका मेरे द्वारा निभायी गई पिछली भूमिकाओं के कहीं भी आस &TV नहीं है। मुझे उम्मीद है कि बेहतर बदलाव के साथ दर्शक इस भूमिका में मुझे पसंद करेंगे।"



Tags :