🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुख्य कार्यपालन एवं विकास खण्ड अधिकारियों ने किया विधान सभा भवन का अवलोकन

👤
DD
👁 18769 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्य कार्यपालन एवं विकास खण्ड अधिकारियों ने किया विधान सभा भवन का अवलोकन
31 अगस्त 2017। नवनियुक्त एवं प्रशिक्षु मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व विकास खण्ड अधिकारियों ने आज विधान सभा भवन का अवलोकन किया एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की। प्रमुख सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विधान सभा की प्रक्रिया, कार्य-संचालन प्रणाली एवं विधि-निर्माण संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया तथा प्रशिक्षु अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर विधान सभा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



ज्ञातव्य है कि नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (जनपद पंचायत) एवं विकास खण्ड अधिकारियों का मूलभूत प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्‍मी), भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रंखला में पैंतीस प्रतिभागियों ने आज विधान सभा भवन का भ्रमण किया। प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ वाल्‍मी संस्थान के प्रभारी अधिकारी एस.डी. चौधरी, बृजेश अग्निहोत्री तथा एस.एस. राजपूत भी उपस्थित थे।



विधान सभा कर्मियों को विदाई

मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय की सेवा से 31 अगस्त, 2017 को आधिवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहीं सहायक, श्रीमती चंद्रावली पंडित तथा विधान सभा की डिस्पेंसरी के सेवानिवृत्त कंपाउण्डर घासीराम साहू को विदाई दी गई।

प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्तों को शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



Tags :