🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में टीचर्स डे की पूर्व संध्या पर टीचर्स ने दिया विद्यार्थियों को तोहफा

👤
DD
👁 23951 व्यूज
📍 Bhopal
एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में टीचर्स डे की पूर्व संध्या पर टीचर्स ने दिया विद्यार्थियों को तोहफा
4 सितम्बर 2017। सामान्यतौर पर टीचर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यार्थी अपने शिक्षकों के सम्मान के लिए कोई न कोई आयोजन करते हैं किंतु टीचर्स डे की पूर्व संध्या पर एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए रोचक एक्टिविटी आयोजित की। यह प्रयास था इंटरनेट, मोबाइल फोन और कम्प्यूटर की वजह से डिजीटल वर्ल्ड में खो रहे बच्चों को स्टोरी टेलिंग और रीडिंग हैबिट की ओर वापस ले जाने का। इस दौरान स्कूल में सिलेबस की किताबों की जगह प्रत्येक कक्षा में बच्चों को जाने माने लेखकों की पुस्तकों को पढ़ाया यया साथ ही उन्हें बुक्स रीडिंग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।



स्कूल की निदेशक श्रीमती पूजाश्री चौकसे ने इस पहल के बारे में बताया कि आज के दौर में बच्चे अपनी पढ़ाई से लेकर अन्य जानकारियों के लिए इंटरनेट पर आश्रित होते जा रहे हैं जिससे उनमें बुक्स रीडिंग की आदत खत्म हो रही है। इसका असर उनके इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी पर पड़ रहा है। वे किसी भी चीज में दिमाग लगाने से बेहतर इंटरनेट की मदद लेना ज्यादा पसंद करते हैं। किताबों को पढ़ना, चिंतन व मनन करने पर वे विषयों की गहराई तक जा सकते हैं जिससे न केवल उनका ज्ञान बढ़ सकता है बल्कि वे ज्यादा आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर तथा बन सकते हैं। यही वजह है कि एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में बुक्स रीडिंग नियमित अध्ययन के रूप से शामिल किया गया है।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News


Tags :