🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के पीछे की कहानी

👤
Admin
👁 17925 व्यूज
📍 1
आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के पीछे की कहानी
गुजरात सरकार के उत्तराधिकारी का नाम तय करने के लिए बीजेपी संसदीय बोर्ड की आज बैठक होने जा रही है.इस बैठक में गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है.यह बैठक गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे देने के फैसले के बाद हो रही है.

माना जा रहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री की रेस में नितिन पटेल सबसे आगे हैं.वहीं गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष विजय रुपानी का नाम भी रेस में है, क्योंकि विजय रुपानी की संगठन में पकड़ अच्छी है हालांकि नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.कल आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आनंदीबेन का इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है.वहीं आनंदीबेन ने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि नवंबर में वह 75 साल की हो जाएंगी, ऐसे में दो महीने पहले ही उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए.आनंदीबेन के इस्तीफे के फ़ैसले से साफ़ है कि गुजरात की सड़कों पर उमड़े दलितों के गुस्से और पटेल आंदोलन से निपटने में नाकामी का वह शिकार हुई हैं. भारत की राजनीति में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर स्टेट्स डाला है.
Tags :