🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

अंकित गेरा और युक्ति कपूर ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को दिया सम्मान

👤
DD
👁 19937 व्यूज
📍 Bhopal
अंकित गेरा और युक्ति कपूर ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को दिया सम्मान
&TV का लोकप्रिय फिक्शन शो, 'अग्निफेरा' अपने दर्शकों को भावनाओं से भरपूर ड्रामे और चौंका देने वाले ट्विस्ट और टर्न से उनका मनोरंजन करता आ रहा है। अनुराग (अंकित गेरा) और रागिनी (युक्ति कपूर) के बीच पासा लगातार पलटता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि एक प्यार में पड़ रहा है तो एक उससे बाहर निकल रहा है। अनुराग और रागिनी के बीच का यह खट्टा-मीठा रिश्ता इस शो का जोरदार मसाला है और इसी वजह से दर्शक टेलीविजन से बंधे हुए हैं।



पहले अनुराग, घर पर खाना बनाकर या 90 के दशक के कपल गाने पर डांस करके रागिनी को रि-हजयाने की कोशिश करता है। लेकिन अब स्थिति बदल गई है, रागिनी के रूखे व्यवहार से अनुराग अपने शादीशुदा जिंदगी के साइड इफेक्ट को दिखायेगा। वो संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की फिल्म 'थानेदार' के एक कॉमेडी गाने 'जब से हुई है शादी' पर परफॉर्म करता हुआ नजर आयेगा। जब अनुराग घर के सारे काम कर रहा होता है, युक्ति कपूर गाने में माधुरी दीक्षित की तरह आराम फरमाते हुई नजर आती हैं।



ऐसा लगता है अंकित गेरा का संजय दत्त के साथ कुछ खास रिश्ता है क्योंकि इसके पहले भी उन्हें बारिश वाले सीक्वेंस में 'यलगार' फिल्म के 'आखिर तुम्हें आना है' गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा गया, जो कि संयोग से संजय दत्त का ही था। अपनी पसंदीदा जोड़ी को संजय दत्त-माधुरी दीक्षित के अवतार में देखें, 'अग्निफेरा' में



Tags :