🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत पेंटागन ने UFO फाइलें अब क्यों खोलीं? आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: रक्षा मंत्रालय ने 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की

'मुन्नाभाई 3' 2018 में होगी रिलीज

👤
Admin
👁 18366 व्यूज
📍 1
'मुन्नाभाई 3' 2018 में होगी रिलीज
अभिनेता संजय दत्त ने बताया कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म 2018 में रिलीज होगी. उन्होंने बताया, (विधु) विनोद चोपड़ा साहब के साथ मेरी फिल्म नवंबर में शुरू होगी. उसके बाद मैं महेश मांजरेकर के साथ एक फिल्म करने जा रहा हूं, जो मरीठी फिल्म दे धक्का की रीमेक है. उसके बाद भी कई अन्य अच्छी फिल्में हैं.

संजय ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुन्नाभाई 3 और दे धक्का की रीमेक के बारे में बात की. फिल्म रिलीज में देरी के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, इस बारे में आपको राजू (राजकुमार) हिरानी और विनोद सर से पूछना चाहिए.

फिल्म को लेकर प्रशंसकों के उत्साह पर संजय ने कहा कि वह खुद भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मुन्नाभाई में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि संजय पर बन रही हिरानी की बायोपिक के कारण इसमें देरी हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और जिसकी शूटिंग अभी नहीं शुरू हुई है, जबकि इसे जून में ही शुरू होना था.

बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, मैं इसमें अभिनय नहीं कर रहा. मुझे लगता है कि यह फरवरी में फिल्माई जाएगी.
Tags :